Categorized | लखनऊ.

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्रा आयुषी रस्तोगी ने अन्तर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

Posted on 18 March 2013 by admin

edited-ayushi-rastogiसिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्रा आयुषी रस्तोगी ने अन्तर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा विकसित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता कला सुर-संगम संस्था द्वारा आयोजित की गई। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अशर्फाबाद कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी अभूतपूर्व नृत्य प्रतिभा व गीत-संगीत की समझ के आधार पर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया तथापि आयोजकों ने आयुषी की कलात्मक प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है। इसके लिए छात्रों को विद्यालय में अलग से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है। श्री शर्मा ने कहा कि संगीत को आत्मा के भोजन की संज्ञा दी गई है, यह आत्मिक शक्तियों को बढ़ाता है एवं छात्रों को समाज का सभ्य व सुसंस्कृत नागरिक बनाने में मदद करता है। गीत-संगीत की शिक्षा के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों में भक्ति, सरसता, करूणा एवं शान्ति को भावना संचारित करने में सतत् प्रयत्नशील है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in