Categorized | लखनऊ.

छः दिवसीय चिल्ड्रेन इण्टरनेशनल समर विलेज (सी.आई.एस.वी.) एशिया पैसिफिक रीजनल वर्कशाप एवं जूनियर एशिया पैसिफिक रीजनल सम्मेलन का आयोजन 28 मार्च से 2 अप्रैल 2013 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है।

Posted on 18 March 2013 by admin

17 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में छः दिवसीय चिल्ड्रेन इण्टरनेशनल समर विलेज (सी.आई.एस.वी.) एशिया पैसिफिक रीजनल वर्कशाप एवं जूनियर एशिया पैसिफिक रीजनल सम्मेलन का आयोजन 28 मार्च से 2 अप्रैल 2013 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय वर्कशाप एवं सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु विश्व के 16 देशों अर्जेन्टीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, इंग्लैण्ड, इण्डोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मंगोलिया, म्यंामार, न्यूजीलैण्ड, फिलीपीन्स, थाईलैण्ड, वियतनाम तथा भारत से प्रतिनिधि दल लखनऊ पधार रहे हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।
श्री शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन विशेषकर एशियाई देशों के सी.आई.एस.वी. प्रतिनिधियों को विचारों के आदान-प्रदान एवं सी.आई.एस.वी गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेगा, साथ ही साथ विभिन्न देशों के प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग, सामन्जस्य, समझदारी एवं सीखने के महत्व से अवगत करायेगा तथापि यही अनुभव आगे चलकर सी.आई.एस.वी. कैम्प के बच्चों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण साबित होगा जिसके अन्तर्गत विभिन्न देशों के बच्चे एक साथ एक छत के नीचे एक माह के सी.आई.एस.वी. कैम्प में साथ-साथ रहकर एकता, शान्ति व सौहार्द के गुण सीखते हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.आई.एस.वी. एशिया पैसिफिक रीजनल वर्कशाप एवं जूनियर एशिया पैसिफिक रीजनल सम्मेलन मुख्यतः सी.आई.एस.वी. वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिंग सेशन है जिसके अन्तर्गत विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के  बीच मित्रता, न्याय, समता, उत्साह तथा सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया जायेगा। यह सम्मेलन इस बात को रेखांकित करेगा कि विश्व एकता व शान्ति की शिक्षा वर्तमान समय की सर्वोपरि आवश्यकता है एवं भावी पीढ़ी को इस बात के लिए तैयार करना है कि हम अपने लिए जिस प्रकार की दुनिया चाहते हैं, उसी के अनुरूप हमें स्वयं भी बदलना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in