Categorized | लखनऊ.

श्री मुलायम सिंह यादव ने आज आयोजित 137वें जयंती समारोह में संत गाडगे को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Posted on 18 March 2013 by admin

edited-16-03-a“संत गाडगे महामानव के साथ ही महान समाज सुधारक भी थे। वे पूर्णतया समाजवादी थे। अन्याय, गैर बराबरी, ऊंचनीच, शोषण के खिलाफ संघर्ष का ही उनका जीवन था। उन्होने अपने समाज को जगाया। वे सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे। समाजवादी पार्टी भी उन्हीं नीतियों पर चल रही है। उन्होने धोबी समाज से कहा कि वह अपने अन्दर से हीनता की भावना त्याग कर आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़े और अपने को कभी कमजोर नहीं समझे।“
इन शब्दों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में संत गाडगे धोबी सभा, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित 137वें जयंती समारोह में संत गाडगे को अपनी श्रद्धांजलि दी। जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री राम सजीवन निर्मल ने की और कार्यक्रम का संचालन श्री पी0के0 वर्मा, महासचिव ने किया। इस अवसर पर कारागार मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, साॅसद श्री यशवीर सिंह, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव, श्रीमती आशा किशोर एवं श्री रामचन्द्र चैधरी (विधायक) भी मौजूद थे। श्री यादव का धोबी समाज की ओर से शाल, पगड़ी तथा माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
श्री मुलायम सिंह यादव ने समाज के सैकड़ो लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्में संत गाडगे ने अपने कार्यो से, समाज के प्रति समर्पण भावना से, संत की पदवी पाई। खेद है कि इतिहासकारों ने देश के सामने सही स्थितियां नहीं जाहिर की। संत गाडगे के सामाजिक योगदान की उपेक्षा की गई। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ने धोबी समाज को सम्मान दिया है और आगे भी उसमें कमी नहीं आने दी जाएगी। समाजवादी पार्टी सरकार में ही संत गाडगे की जयंती मनाई जाने लगी। इस समाज से एक साॅसद, तीन विधायक बने हैं। हाल में डा0 प्रियरंजन आशू और नीतू सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
श्री यादव ने कहा कि संसद में प्रोन्नति में आरक्षण का बिल लाकर केन्द्र की कांग्रेस सरकार सामाजिक तानाबाना तोड़ने और अपना वोट बैंक साधने की साजिश कर रही है। अगर एक वर्ग को प्रोन्नति में आरक्षण का लाभ मिलेगा तो पिछड़े और मुसलमान भी इसकी मांग उठाएगें ही। समाज में तनाव पैदा होगा। समाजवादी पार्टी ने इसीलिए इसका संसद में तीखा विरोध किया। उन्होने साॅसद श्री यशवीर सिंह को इस बिल के विरोध में आगे रहने के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होने ऐतिहासिक काम किया है। श्री यादव ने संसद में संघ लोक सेवा आयेाग की परीक्षाओं में अंग्रेजी लादने की प्रवृत्ति की निन्दा की और कहा कि सत्तापक्ष और विपक्ष ने इसका विरोध कर जनहित का काम किया है। समाजवादी पार्टी सदैव भारतीय भाषाओं के विकास की पक्षधर रही है।
उन्होने इस अवसर पर लोकसभा चुनावों में धोबी समाज से समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। श्री यादव ने कहा कि पिछली बसपा सरकार ने पूरे पांच साल लोकतंत्र से खिलवाड़ किया। वह तानाशाही शासन था। शहरों में पत्थर लगवा दिया गया जिससे पर्यावरण प्रभावित हुआ है। हरियाली नष्ट कर दी गई। जनता का उत्पीड़न किया गया। प्रदेश में बसपा राज में लूट मची थी। अब लोकतंत्र बहाल हुआ है। भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। जनता की सुनवाई हो रही है। सन् 2012 में जनादेश से समाजवादी पार्टी सरकार आई जिसका मुख्यमंत्री एक नौजवान श्री अखिलेश यादव है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने कन्या विद्याधन, 12वीं पास युवाओं को लैपटाप, बेकारी भत्ता, किसानों को रियायतें, कर्जमाफी, मुस्लिम छात्राओं को अनुदान, अस्पतालो में मुफ्त इलाज, कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी, मदरसों में आधुनिक शिक्षा की सुविधा, पिछड़े और गरीब छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, आदि की सुविधाएं दी है।
जयंती समारोह का प्रारम्भ श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। श्रीमती मंजुला दिवाकर ने अभिनन्दन गीत प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि धोबी समाज उत्तर प्रदेष में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर श्री मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनने लायक मजबूती देगा। क्योंकि तभी इस समाज का भी कल्याण व उत्थान होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेगें। संत गाडगे जयंती पर सर्वश्री जयराम कनौजिया, बसंत लाल वर्मा, राज चैधरी, अशेाक कनौजिया, सनी कनौजिया, सोनू चैधरी, ओमप्रकाश कनौजिया, सी0एल0 दिवाकर, सुन्दर लाल निर्मल, डा0 वीरेन्द्र दिवाकर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इसके बाद श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय में सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं समर्थको को भी सम्बोधित किया। इनमे बड़ी संख्या मुस्लिम भाईयों की थी। मुस्लिम भाईयों ने सरकार का एक वर्श पूरा होने पर बधाई दी और कहा कि सरकार ने उनके  बच्चो को लैपटाप, कन्या विद्याधन तथा बेकारी भत्ता देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होने यह संकल्प लिया कि वे इस बार लोकसभा के चुनावो में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतो से जिताएगें और श्री मुलायम सिंह यादव को दिल्ली की गद्दी पर बिठाएगें। उन्होने यह भी कहा कि श्री अखिलेश यादव की सरकार में उनका जानमाल सुरक्षित है और उनकी रोजी रोटी तथा सम्मान का ख्याल रखा जा रहा हैं। इसके लिए वे उनके शुक्रगुजार हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in