Categorized | लखनऊ.

श्री बेनी प्रसाद वर्मा ने इस्पात मंत्रालय को अपने भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया, श्री मुलायम सिंह यादव पर आतंकवादियों से सम्बन्ध होने का आरोप मढ़ा है।

Posted on 18 March 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि कांगे्रस में बिना जनाधार के इस्पात मंत्री ने अपने पद की मर्यादा को धूल में मिलाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव पर आतंकवादियों से सम्बन्ध होने का आरोप मढ़ा है। यह आरोप उन पर सिर्फ इसलिए लगाया जाता है कि वे मुसलमानों के साथ इंसाफ किए जाने की बात करते हैं। श्री यादव ने सरकार गंवाने का खतरा उठाकर भी बाबरी मस्जिद टूटने से बचाई थी और दिल्ली में नूरपुर की मस्जिद को ध्वस्त किए जाने से रोका था। मुस्लिमों के मदरसों और कब्रिस्तानों को बचाया है। उन्होंने साफ कहा है कि वे मुस्लिमों के हितों की रक्षा के सामने सरकार की भी परवाह करने वाले नहीं हैं। सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशें लागू कराने की लड़ाई वही लड़ रहे हैं। श्री मुलायम सिंह यादव और मुसलमानों के प्रति हमेशा ही संवेदनशील रहे हैं।
सच तो यह है कि बेनी बाबू आर0एस0एस0 की शाखा की उपज हैं, जो अपने मुस्लिम विरोधी चरित्र के लिए बदनाम संगठन है। उसके संस्कार जल्दी जाने वाले नहीं हैं। श्री मुलायम सिंह यादव की खिलाफत करके वे भाजपा-आर0एस0एस0 का खेल खेल रहे हैं। शायद अगले चुनाव में उन्हें इनकी मद्द की दरकार हो। श्री बेनी प्रसाद वर्मा ने इस्पात मंत्रालय को अपने भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया है। सरकारी कोष की लूट मचाने में आगे हैं। उनके भ्रष्टाचार की जाॅच होनी चाहिए। श्री मुलायम सिंह यादव पर अनर्गल आरोप लगाने के लिए कांगे्रस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाॅधी और प्रधानमंत्री श्री मनमोेहन सिंह को उनसे जवाब तलब करना चाहिए और एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता की छवि खराब करने के लिए केन्द्रीय मंत्री मण्डल से इस्तीफा ले लेना चाहिए।
समाजवादी सरकार के विरूद्ध कांगे्रस, भाजपा और बसपा नेतृत्व इन दिनों एक सुर में बोल रहा है। तीनों को उत्तर प्रदेश की जनता ने नकार कर समाजवादी पार्टी के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई है। आगामी लोकसभा चुनावों में भी इन दलों का सूपड़ा साफ होने के आसार हैं। इससे बौखलाकर के समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार पर उतर आए हैं। यू0पी0 में चुनावों में कांगे्रेस के साथ नम्बर 3-4 की प्रतियोगिता कर रही भाजपा को भी समाजवादी पार्टी की सरकार अच्छी नहीं लग रही है। भाजपा के नेता भी उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इन आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। जनता इन पर हंसती है।
श्री मुलायम सिंह यादव का 50 वर्ष से अधिक का राजनीतिक जीवन कोरे कागज की तरह जनता के सामने है। लोकतंत्र, समाजवाद और धर्म निरपेक्षता के वे पूरे देश में प्रतीक पुरूष बन गए हैं। श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के अवरूद्ध विकास को जैसी गति दी है और नए माहौल का सृजन किया है, उससे करोड़ो प्रदेश वासियों को जिन्दगी में बदलाव का विश्वास बढ़ा है। इन पर ओछी टिप्पणियाॅ करने वाले को जनता माफ नहीं करेगी।
बसपा का तो लोकतंत्र, संविधान और लोकलाज तीनों से कोई मतलब नहीं है। प्रदेश के मतदाताओं ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। समाजवादी पार्टी बहुमत पाकर सत्ता में आई। इससे बौखलाकर बसपा के नेता सरकार गठन के पहले दिन से ही मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के खिलाफ झूठी बयानबाजी करने लगी हैं। खुद तानाशाही, लूट और आतंक के जरिए पाॅच साल प्रदेश को बदहाल, बदनाम करने के बाद उन्हें समाजवादी पार्टी का विकास एजेंडा फूटी आंखों नहीं सुहा रहा है। बिना संविधान पढ़ें वे प्रदेश में राष्ट्रपति राज की माॅग करती हंै। इस तरह वे जनादेश का भी अपमान कर रही हैं।  अपने समय के भ्रष्ट तंत्र की अनदेखी कर वे श्री अखिलेश यादव को सौ में जीरो अंक देकर यही साबित कर रही हैं कि उन्हें परीक्षा में अंक देना ही नहीं आता है जबकि वे कभी नगर निगम के प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका रह चुकी हैं। आज उत्तर प्रदेश के जनसामान्य, नौजवान, महिलाएं, मुसलमान और किसान सब अखिलेश यादव जी की सराहना कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in