Categorized | लखनऊ.

इलाहाबाद बैंक द्वारा इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के, लखनऊ स्थित नवीन डाटा सेन्टर का उद्घाटन किया गया।

Posted on 18 March 2013 by admin

edited-business17 मार्च 2013 को श्री टी. आर. चावला, कार्यपालक निदेशक, इलाहाबाद बैंक द्वारा इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के, लखनऊ स्थित नवीन डाटा सेन्टर का विशिष्ट अतिथि माननीय श्री सुनील मेहता, एफजीएम, इलाहाबाद बैंक, लखनऊ की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर, उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्री सुधांशु गौड़ अध्यक्ष, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा बैंक द्वारा सीबीएस होने के उपरान्त ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के साथ-साथ निकट भविष्य में किसान के्रडिट कार्ड धारकों एवं अन्य ग्राहकों को शीघ्र ही एटीएम कार्ड की सुविधा, वेस्टर्न यूनियन मनीट्रान्सफर योजना, मोबाइल बैंकिंग सुविधा, नेट बैकिगं एवं आधार ब्रिज पेमेण्ट सिस्टम (डायरेक्ट कैश सब्सिडी) के माध्यम से धन अन्तरण की सुविधा लागू किये जाने की कार्य योजना के बारे में मुख्य अतिथि को विस्तार से अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन भाषण में बैंक के सीबीएस होने तथा ग्रामीण बैंक द्वारा अपना डाटा सेन्टर स्थापित करने पर बधाई दी गयी तथा भारत सरकार की मंशा के अनुरूप उपरोक्त  योजनाओं को यथाशीध्र बैंक में लागू कर, ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। विशिष्ट अतिथि श्री सुनील मेहता, एफजीएम, इलाहाबाद बैंक, लखनऊ द्वारा बैंक कर्मियों को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाऐं दी गयी। डाटा सेन्टर में एच.पी. के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, श्री सतीश बत्रा द्वारा डाटा सेन्टर के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर मुख्य अतिथि महोदय को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर बैंक के महाप्रबन्धक, श्री एम. एम. प्रसाद, श्री एस. एन. साहू एवं श्री राकेश कुमार तथा डाटा सेन्टर के समस्त अधिकारी एवं सहयोगी कम्पनियों के सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष, श्री सुधांशु गौड़ द्वारा की गयी तथा अन्त में डाटा सेन्टर के मुख्य प्रबन्धक, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञपित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in