Categorized | लखनऊ.

खाद्य तेल किसानांे, उद्यमियो व व्यापारियों के प्रति सरकार सकारात्मक-मुख्यमंत्री

Posted on 18 March 2013 by admin

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार उ0प्र0 में बृहत स्तर पर उद्योगों के स्थापना के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। आगरा तथा लखनऊ में सम्पन्न सम्मेलनों केे सार्थक परिणाम मिल रहे है। खाद्य तेल और तिलहन से जुड़े उद्योग सीधे खेती और किसान से जुड़े हैं अतः सरकार इस उद्योग और उद्यमियों को सकारात्मक सोच के साथ सहयोग प्रदान करेंगी। सरकार का पूर्ण प्रयास है कि प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग और कारखाने लगें और पूर्व में स्थापित कारखाने व उद्योग भी सफलतापूर्वक कार्य करें ताकि प्रदेश वासियो की प्रति व्यक्ति औसत आमदनी बढे और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आये।
मुख्यमंत्री आज यहा 34 वें अखिल भारतीय तिलहन, खाद्य तेल व्यापार और उद्योग के रबी संगोष्ठी (।सस प्दकपं त्ंइप ैमउपदंत व िव्पस ैममकेएव्पस ज्तंकम - प्दकनेजतल) के उद्घाटन अवसर पर समारोह को संबोधित कर रहे थे ।,
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किसान एवं उद्यमियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए किये गये कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कन्नौज में इत्र उद्योग तथा प्रदेश में चीनी मिल/चीनी उद्योग की समस्याओ का समाधान कराया गया है।
उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि प्रदेश में मार्केट तथा उद्योग विस्तार की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए उ0प्र0 में उद्योग लगायें और आपसी समन्वय के साथ सकारात्मक रास्ते पर चलकर उद्योगो का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि सरसों का तेल प्राचीन काल से नागरिक उपयोग कर रहे है। परन्तु मांग के अनुरूप आपूर्ति न होने से बड़ी मात्रा में खाद्य तेलो का आयात हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि किसानों से परिचर्चा कर के तिलहन की अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों को प्रोत्साहन दे।
सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आये प्रतिनिधियों ने अपने सम्बोधन में खाद्य तेलों तथा सरसों आदि तिलहनी फसलों के बारे में विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा रबी सीजन में देश में सरसों का उत्पादन 20 प्रतिशत से ज्यादा बढने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री का सम्मेलन में आगमन पर परम्परागत रूप से स्वागत किया गया। श्री शिव कुमार राठौर ने उ0प्र0 मिलर्स एसोसियेशन की ओर से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए तेल उद्योग के विकास में सहयोग की अपील की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आगरा जनपद के 77 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को वर्ष 2012-13 के लिए 3 हजार रूपये प्रति माह की दर से छत्तीस-छत्तीस हजार रूपये के चैक प्रदान किये। जनपद में इस वर्ष 130 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए सम्मान राशि प्राप्त हुयी है।
इस अवसर पर श्री रामजी लाल सुमन, स्टाम्प, न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, राज्यमंत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग श्री रामसकल गुर्जर, अध्यक्ष उ0प्र0 लघु उद्योग निगम (राज्यमंत्री) शिव कुमार राठौर, सम्मेलन के पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण, अजय गुप्ता, भरत भगत, कुमार गोयल, अशोक सेतिया तथा विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in