Categorized | लखनऊ.

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, राजस्व परिषद, उ0प्र0 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ-ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।

Posted on 16 March 2013 by admin

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, राजस्व परिषद, उ0प्र0 लखनऊ/ इलाहाबाद की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ-ग्रहण समारोह डा0 भीमराव अम्बेडकर सभागार, राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ में सम्पन्न हुआ। समोराह में श्री अनिल कुमार आयुक्त एवं सचिव, श्री अजय कान्त द्विवेदी, अपर आयुक्त लेखा एवं प्रभारी अधिकारी नजारत मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुये। मुख्य अतिथि के अलावा श्री अवधेश कुमार, महामंत्री राजस्व परिषद पी0ए0 एसोसियेशन, श्री यदुवीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, श्री टी0एन0 मिश्रा अध्यक्ष, चतुर्थ श्रेणी सचिवालय कर्मचारी संघ, मो0 अख्तर सिद्दीकी, महामंत्री चतुर्थ श्रेणी सविचालय कर्मचारी संघ, श्री सी0पी0 बाजपेई राजस्व परिषद, मिनीस्टीरियल कर्मचारी संघ, श्री विवेक सिन्हा अध्यक्ष, संगठन राजस्व परिषद एवं श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला अध्यक्ष लेखा संगठन कर्मचारी संघ, राजस्व परिषद, उ0प्र0 लखनऊ आदि भी समारोह में शामिल हुये।
राजस्व परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के लिए 1 मार्च, 2013 को हुये निर्वाचन में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री भभूति प्रसाद अनुभाग अधिकारी द्वारा सकुशल सम्पन्न कराया गया था। जिसमें निम्नलिखित नव निर्वाचित सदस्यगणों ने शपथ ग्रहण किया गया।
श्री जगदीश प्रसाद            अध्यक्ष
श्री राम कुमार                 उपाध्यक्ष
श्री प्रहलाद नारायण नन्द            महामंत्री
श्री बसन्त लाल            संयुक्त मंत्री
श्री राज किशोर सविता            प्रचारमंत्री
श्री राम प्रकाश गुप्ता            कोषाध्यक्ष
श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट            आडीटर

उपरोक्त के साथ कार्यकारिणी के सदस्य पद पर श्री फूलदास, श्रीमती ऊषा सिंह, श्री राकेश प्रताप सिंह, श्री चरन यादव व श्री अर्जुन कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण किया।
राजस्व परिषद में वर्ष 1996 से लगातार महामंत्री के पद पर निर्वाचित होने वाले श्री प्रहलाद नारायण नन्द ने अपने भाषण में कहा समस्त नेता, कर्मचारी व उपस्थिति गणमान्य अतिथियों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त कर्मचारियों को आवश्स्व किया कि उनकी शासन/परिषद के समक्ष लम्बित मांगो के समाधान हेतु पूरा प्रयास किया जायेगा, चाहे इसके लिए संघ को सघर्ष करना ही क्यो न पड़े। महामंत्री श्री प्रहलाद नारायण नन्द ने कार्यक्रम के समापन करते हुए उपस्थिति सभी मीडिया बन्धुओं के साथ ही कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in