Categorized | लखनऊ.

नारी का संकल्प दीपक मार्च की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक ।

Posted on 15 March 2013 by admin

आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर 16 मार्च को होने वाले नारी का संकल्प दीपक मार्च की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई, जिसमें स्वयं प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि महिला सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 16 मार्च को हाथ में दीपक लेकर विधानसभा से झूलेलाल पार्क तक पद यात्रा करेगी। जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सुषमा स्वराज उपस्थित रहेंगी। इस व्यवस्था सम्बंधी समीक्षा बैठक में गोपाल टण्डन, स्वतंत्र देव सिंह, जयपाल सिंह, सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, मनोहर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, सुशील मिश्रा, रमेश तुफानी आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in