Categorized | लखनऊ.

सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने सोनिया जी को बधाई दी ।

Posted on 15 March 2013 by admin

यूपीए चेयरपरसन श्रीमती सोनिया गांधी जी के अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक 15 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय प्रांगण में एक बैठक का आयेाजन किया गया। जिसमें सोनिया जी के सफल और कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी गयी।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि सोनिया जी के नेतृत्व में विगत दस वर्षों में कांग्रेस पार्टी की केन्द्र में सरकार लगातार देश की प्रगति करते हुए सामाजिक समरसता के नये-नये आयाम स्थापित कर रही है। कांग्रेस पार्टी सोनिया जी के मार्ग दर्शन में लगातार मजबूत हो रही है और समाज के सभी वर्गो के लिए सोनिया जी की नीतियांे और कार्यक्रमों विशेषकर गरीब तबकों के हितों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। सोनिया जी के ही मार्गदर्शन में आज हमारा देश विश्व पटल पर अग्रणी श्रेणी पर स्थापित है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर विधायक विवेक कुमार सिंह एवं अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक हरीश बाजपेई, श्री वीरेन्द्र मदान, मारूफ खान, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, ओंकारनाथ सिंह, चैधरी सत्यवीर सिंह, विनोद मिश्र, विजय बहादुर, आर.पी. सिंह, अशोक सिंह, जे0पी0 सिंह, प्रभुजोत बत्रा लकी, शकील फारूकी, ब्रिजेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, नुसरत अली आदि सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने सोनिया जी को बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in