Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 में 25 वर्षो तक अखिलेश की सरकार रहेगी-उस्मानी

Posted on 15 March 2013 by admin

ed2-r-a-usmani-photo1समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिेव हाजी डाॅ. आर.ए.उस्मानी पूर्व विधायक ने उ0प्र0 सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर कहा कि उ0प्र0 में अगले पच्चीस वर्षो तक अखिलेश यादव जी की सरकार रहेगी तथा लोक सभा चुनावों के बाद देश में भी श्री मुलायम सिंह यादव जी के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी। डा.ॅ आर.ए.उस्मानी प्रदेश सचिव सपा आज एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर अल्पसंख्यक कल्याण परिषद उ.प्र. के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियांे की बैठक को दारूलशफा 29बी, लखनऊ में सम्बोधित कर रहे थे। सपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायल डाॅ. आर.ए.उस्मानी ने अखिलेश सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा कर सौ में सौ नम्बर दिये और कहा कि सरकार सभी वर्गो की भलाई के लिए कार्य कर रही है। अल्पसंख्यक कल्याण परिषद, उ.प्र. के अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डाॅ. उस्मानी ने कहा कि सरकर ने एक वर्ष के कार्यकाल में नये कीर्तिमान स्थापित किये है। इण्टर पास कन्याओं को तीस हजार रूपया, पढे़ बेटियां और बढ़े बेटियां योजनान्तर्गत हाईस्कूल पास कन्याओं को तीस हजार रूपये, स्नातक बच्चों को बेरोजगारी भत्ता, 108 एम्बुलेंस समाजवादी सेवा, 1090 युवतियों के उत्पीड़न रोकने की सेवा, रिक्शा चालकों को बैट्री चालित रिक्शा, मुफ्त पढ़ाई व दवाई आदि योजनाएं जनता को काफी लाभप्रद महसूस हुई है। इण्टर पास बच्चों को लेपटाॅप बांटकर अखिलेश जी ने युवाओं के हदय को जीत लिया। प्रदेश सचिव डाॅ. आर.ए.उस्मानी ने कहा कि इस सरकार ने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए जो बजट में प्रावधान किया है इतना बजट आजाद भारत में उ.प्र. का पहला बजट है जिस पर मुसलमानों ने शत प्रतिशत वोट देकर सपा की सरकार बनाई है उसकी तरह अखिलेश सरकार मुसलमानों के लिए कार्य कर रही है। उ0प्र0 की कानून व्यवस्था दिल्ली, मध्यप्रदेश, व राजस्थान जैसे प्रदेशों से बहुत अच्छी है पिछली बसपा सरकार की तुलना में अपराधों में भारी कमी आई है। अल्पसंख्यक कल्याण परिषद उ0प्र0 की बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता जेड.ए.उस्मानी, पाल समाज के अध्यक्ष पर परसुराम पाल, मो. अमीन, बुइन खां , अफजल अहमद, सलीम मंसूरी, सरताज अय्यूबी , हाफिज पुरकान सिद्दीकी, दिलशाद अली, अफरोज आनाद, डाॅ0 आफाक अहमद, जावेद अख्तर, अशरफ पीर जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in