Categorized | लखनऊ.

श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन समिति द्वारा सिद्धनाथ मंदिर पर नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

Posted on 13 March 2013 by admin

edited-24-02-aअंधता निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन समिति, लखनऊ द्वारा फैजाबाद जनपद के मिल्कीपुर के निकट सिद्धनाथ मंदिर पर नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डेढ़ हजार से ज्यादा नेत्र रोगी पंजीकृत किए गए जिनकी जाॅच दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय अयोध्या फैजाबाद के डाक्टरों की टीम ने की।
नेत्र शिविर में हल्के नेत्र रोगियों को परीक्षण के पश्चात चश्मे तथा दवाइयां वितरित की गई जबकि डेढ़ सौ मरीजों के मोतियाॅबिन्द का सफल आपरेशन अयोध्या स्थित दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में किया गया। श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन समिति, लखनऊ के संस्थापक/संरक्षक श्री जगजीवन प्रसाद, अध्यक्ष श्री रमाशंकर यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी एवं प्रबन्धक श्री कृष्णमुरारी के साथ सर्वश्री धु्रव पाण्डेय, अलख पाण्डेय, रवि दुबे आदि ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।

edited-24-02-b इस अवसर पर संत गाडगे जयंती भी मनाई गई। इस जयंती को यादगार दिवस बनाने के लिए वृक्षरोपण संस्थापक श्री जगजीवन प्रसाद के पौत्र वरदान द्वारा कराया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मिल्कीपुर के श्रवण कुमार की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही जो प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित हैं। उनकी पर्यावरण सम्बन्धी सेवाओं के लिए उन्हें महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in