Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मारूफ खान ने उ0प्र0 की समाजवादी पार्टी की सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को इतिहास की सबसे कमजोर, दिशाहीन एवं अल्पसंख्यक विरोधी सरकार करार दिया ।

Posted on 13 March 2013 by admin

13 मार्च।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मारूफ खान ने उ0प्र0 की समाजवादी पार्टी की सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को उ0प्र0 के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे कमजोर, दिशाहीन एवं अल्पसंख्यक विरोधी सरकार करार दिया है।
प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से जारी एक बयान में श्री खान ने कहा है कि एक वर्ष के कार्यकाल में जहां एक ओर पूरे प्रदेश में तीन दर्जन साम्प्रदायिक दंगे हुए एवं बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यकों के जान व माल का नुकसान हुआ। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार द्वारा गठित प्रदेश में अल्पसंख्यकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान एवं विकास के लिए बनायी गयी संस्थाओं जैसे उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग, उ0प्र0 उर्दू अकादमी, फखरूद्दीन अली अहमद अकादमी, मदरसा बोर्ड आदि संस्थाओं में किसी भी व्यक्ति की नियुक्ति न होना एक साजिश के तहत सरकार द्वारा इन्हें निष्क्रिय बनाकर अल्पसंख्यक वर्ग के हितों पर कुठाराघात किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा वर्ष में अल्पसंख्यकों के हितों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा दिये गये धन एवं प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित किये गये बजट में मात्र 20 से 25प्रतिशत ही खर्च किये जाने से यह साफ हो गया है कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार कतई गंभीर नहीं है।
श्री खान ने कहा कि जहां एक ओर विगत विधानसभा चुनाव के दौरान मुसलमानों से 18प्रतिशत आरक्षण का वादा करने वाली समाजवादी पार्टी, सत्ता में आने के बाद इसे भी भूल गयी। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने 8 हजार मोअल्लिम ए उर्दू शिक्षकों एवं यूनानी तथा आयुर्वेदिक डाक्टरों की जायज मांगों को न सिर्फ नकार दिया बल्कि उन पर बर्बर लाठीचार्ज कर दमनात्मक कार्यवाही करके पूरी तरह से उ0प्र0 में अल्पसंख्यक समुदाय को बदतर हालात में पहुंचाने का कार्य किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in