Categorized | लखनऊ.

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा 14वें काॅमनवेल्थ युवा सम्मेलन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ।

Posted on 13 March 2013 by admin

13 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा 14वें काॅमनवेल्थ युवा सम्मेलन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर सभागार में बड़े उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारी श्रीमती सुनीता ऐरन, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्रीमती ऐरन ने युवाओं का आहवान किया कि विश्व के नव-निर्माण में अपनी रचनात्मक ऊर्जा का सदुपयोग करें। उन्होंने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि पहले स्वयं के प्रति ईमानदार बनें उसके बाद माता-पिता, मित्र, पड़ोसी एवं समाज के प्रति प्रतिबद्धता अपने आप विकसित हो जायेगी।
इस अवसर पर डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि काॅमनवेल्थ महोत्सव हमें एक वृहत विश्व परिवार से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद काॅमनवेल्थ संसार की सबसे बड़ी संस्था है। काॅमनवेल्थ अपने सदस्य राष्ट्रों के मध्य आपसी साझेदारी एवं सहयोग को बढ़ावा देता है एवं आपसी समझ व दृष्टिकोण को विकसित करने का वातावरण निर्मित करता है। डा. गाँधी ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने राष्ट्रमंडल की स्थापना के समय 1949 में कहा था कि ‘राष्ट्रमण्डल विश्व के घाव भरने में मदद करेंगा।’

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in