Categorized | लखनऊ.

ताज महोत्सव के मंच पर अनीता सहगल ‘‘बेस्ट एंकर’’ सम्मान से अलंकृत

Posted on 12 March 2013 by admin

edited-honoured_by_tourism_minister_and_dm_agra ताज महोत्सव में संचालन कर रही लखनऊ से पधारी सुविख्यात एंकर सुश्री अनीता सहगल को महोत्सव के समापन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन राज्य मंत्री श्री मूल चन्द्र चैहान तथा जिलाधिकारी, आगरा जुहैर बिन सगीर द्वारा ताज महोत्सव में किये गये कुशल मंच संचालन के लिये बेस्ट एंकर का सम्मान  स्मृति चिन्ह देकर दिया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अनीता सहगल के प्रभावशाली संचालन से ताज महोत्सव में कराये गये कार्यक्रमों की शोभा बढ़ गयी। जिलाधिकारी, आगरा जुहैर बिन सगीर ने अपने संबोधन में कहा कि अनीता सहगल को मैंने कई प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में सुना है। अनीता की संवाद अदायगी तथा शैरो-शायरी कार्यक्रम में चार चांद लगा देती है।  उन्होंने  यह भी कहा कि अनीता जिस तरह से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा कलाकरों को मंच पर आमंत्रित करती हैं, वह वाकई में बहुत ही काबिले तारीफ होता है। कार्यक्रम के बीच-बीच में जो शायरियां अनीता सहगल द्वारा प्रस्तुत की जा रही थी, उस पर दर्शक बिना ताली बजाये नहीं रह पा रहे थे। अन्त में जिलाधिकारी,आगरा जुहेर बिन सगीर ने कहा कि संचालिका महोदया की जितनी भी तारीफ की जाये उतनी कम है, इन्होंने ताज महोत्सव की शान बढ़ायी है। इस अवसर पर अभिनेता श्रेयस तलपड़े, अभिनेत्री मंजरी के अलावा कई फिल्मी हस्तियां भी मौजूद थी। अन्त में अनीता सहगल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, जिलाधिकारी महेादय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा ताज महोत्सव समिति के समस्त सदस्यों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने मुझे ताज महोत्सव जैसे अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में संचालन करने का मौका दिया। चलते-चलते अनीता ने जिलाधिकारी महोदय तथा समिति के सदस्यों के लिये शायरी के माध्यम से बस इतना ही कहा कि:-
भूल से अगर कोई भूल हो गयी हो तो,भूल समझ कर भूल जाना।
भुलाना सिर्फ मेरी भूल को, भूल से मुझे मत भूल जाना।
सुश्री अनीता सहगल को इसके पूर्व राज्यपाल श्री विष्णु कान्त शास्त्री द्वारा श्रेष्ठ चित्रकार के सम्मान के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा का सम्मान, श्रेष्ठ मंच संचालिका का सम्मान, कला शिरोमणि, कला रत्न,देवरिया सम्मान, सशक्त महिला सम्मान सहित अनेकों पुरस्कारों से नवा़जा  जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in