Categorized | लखनऊ.

पूर्व सांसद श्री कैलाश नाथ यादव, जनपद चंदौली का आकस्मिक निधन ।

Posted on 11 March 2013 by admin

10 मार्च।
पूर्व सांसद स्व0 कैलाश नाथ यादव, जनपद चंदौली के आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों केा इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि स्व0 कैलाश नाथ यादव वर्ष 1977में धानापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे एवं सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। वर्ष 1989 में सांसद तथा वर्ष 1991 में तत्कालीन विधानसभा में नेता विरोधी रहे हैं। विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहकर संगठन की सेवा कर रहे थे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक प्रभारी एवं वित्त श्री राजेशपति त्रिपाठी पूर्व एमएलसी, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, चै0 सत्यवीर सिंह, श्री विनोद मिश्र, श्री संजीव पाठक, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री शकील फारूकी, श्री शमशाद आलम आदि तमाम वरिष्ठ नेताओं ने स्व0 कैलाशनाथ यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in