Categorized | लखनऊ.

अखिलेश यादव सरकार के तुष्टीकरण नीति की वजह से प्रशासनिक लापरवाही बढ़ी

Posted on 11 March 2013 by admin

10 मार्च, 2013। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार के तुष्टीकरण नीति की वजह से प्रशासनिक लापरवाही बढ़ी, परिणाम तीर्थ यात्रियों को भी जान गवानी पड़ रही है। प्रदेश ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सरकार आखिर घटनाओं से सबक क्यांे नहीं ले रही है ? बाराबंकी में हुए इस दुःखद घटना पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने दुःख व्यक्त किया है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इलाहाबाद में मौनी अमवस्या के दौरान प्रशासनिक लापरवाही के चलते भदगड़ हुई। जिसमें 37 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। उसी तरह की आज फिर लापरवाही हुई, जिसमें तीर्थ यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ी। प्रशासन ने कुंभ के बाद होने वाले सबसे बड़े सालाना आयोजन महाशिवरात्रि के लिए कोई तैयारी नहीं की, नतीजा है कि शिवरात्रि में होने वाली काॅवर यात्रा प्रशासनिक लापरवाही और बदइंतजामी का शिकार रही, कहीं काॅवरियों पर पथराव हुआ, तो कहीं काॅवरियें मजबूरी में पथराव पर उतारू। लखनऊ से सटे जनपद बाराबंकी के महत्वपूर्ण धार्मिक केन्द्र लोधेश्वर देव मन्दिर में जो कुछ हुआ। वह प्रशासनिक लावरवाही और बदइंतजामी का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि आज लोधेश्वर महादेव बाराबंकी में प्रातः भगदड़ मची कई लोग घायल हुए है, तीर्थ यात्री भगदड़ के कारण काल के ग्रास बने। जहाॅ पर भगदड़ हुई, वहाॅ पर्याप्त पुलिस का इंतजाम भीड़ को देखते हुए नही किया गया। जब प्रशासन की जानकारी में है कि महाशिवरात्रि पर वहाॅ लगभग 20 से 25 जनपदों के लोग जलाभिषेक करने आते है। इनकी संख्या लगभग 5 से 8 लाख को भीतर होती है। तो फिर उसके अनुरूप व्यवस्था क्यों नही ?
श्री पाठक ने सवाल किया कि जब लोधेश्वर मंदिर की सारी व्यवस्था प्रशासनिक अधिकारियों के ही हाथ में है। वहाॅ प्रशासक तैनात है, तो फिर क्यों यह आॅकलन नहीं हो पाया कि भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाय। जिस दौरान हादसा हुआ उस समय, कौन-कौन से प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे थे। कितना पुलिस बल तैनात था। रात्रि जब भीड़ बढ़ी तो उसे नियंत्रित करने के इंतजाम क्यांे नहीं हुए। इसी प्रकार प्रशासनिक बदइंतजामी का शिकार संतकबीरनगर का तानेश्वर नाथ मन्दिर भी हुआ। वहाॅ पुलिस बल के अभाव में भगदड़ मची पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने की बजाय डण्डा भांजते हुए नजर आये। भगदड़ हुई, लोग घायल हुए।
प्रदेश प्रवक्ता ने लोधेश्वर महादेव (बाराबंकी) में घटी घटना की निन्दा करते हुए उच्चस्तरीय जाॅच मांग की। मृतकों के परिजनों को 25 लाख रूपये मुआवजा तथा घायलों के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की जाय। प्राथमिक तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in