Categorized | लखनऊ.

स्वागत और मेहमान नवाजी किये जाने से उन शहीदों सैनिको का अपमान हुआ है

Posted on 10 March 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष    डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज अशरफ की भारत यात्रा का जो विरोध किया है उसका  स्वागत है। पाकिस्तानी सैनिको द्वारा सीमा पर भारतीय सैनिकों के सर काटे जाने कि आग अभी ठण्डी भी नही हुई है केन्द्र सरकार द्वारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का स्वागत और मेहमान नवाजी किये जाने से उन शहीदों सैनिको का अपमान हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को तीर्थ यात्रा के लिए आना था तो यात्री बनकर आते, मेहमान बन कर नही। पत्रकारों द्वारा यूपी सरकार के एक वर्ष के काम काज पर पूछे गये सवाल में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कहीं नजर नही आ रही है, जितने कम समय में अखिलेश यादव बेनकाब हो गये इतनी जल्दी किसी मुख्यमंत्री की विफलता की पोल नही खुली थी। लचर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में चारो ओर हिंसा का तांडव शुरू हो गया है। मुस्लिम तुष्टिकरण चरम सीमा पार कर गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in