Categorized | लखनऊ.

अखिलेश सरकार व मुस्लिम तुष्टिकरण के विरूद्ध जमकर नारे बाजी की

Posted on 10 March 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महमंत्री पंकज ंिसंह को अम्बेडकरनगर टाण्डा जाते समय सुलतानपुर में गिरफ्तार किये जाने के विरोध में लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग चैराहे पर सरकार व उसकी तुष्टिकरण नीति के विरूद्ध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश सरकार व मुस्लिम तुष्टिकरण के विरूद्ध जमकर नारे बाजी की।
पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि अम्बेडकरनगर टाण्डा में हिन्दु युवा वाहिनी के जिला संयोजक रामबाबू की हत्या कर दी गयी।  प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ और आज प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, विधायक सुरेश राणा और लाकेन्द्र सिंह चैहान की गिरफ्तारी कर प्रदेश सरकार ने मुस्लिम तुष्टिकरण को हवा दी है। टाण्डा में पीडि़त रामबाबू के परिवार से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं को लगातार रोका जा रहा है, भाजपा नगर इकाई प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही इस कार्यवाही की कड़े शब्दों में निन्दा करती है। समाजवादी पार्टी जब जब सरकार में आती है कानून व्यवस्था चरमरा जाती है। उत्तर प्रदेश वर्तमान में उपद्रवियों के हाथों का खिलौना बनकर रह गया है। सीओ जियाउल हक की हत्या तथा अम्बेडकरनगर में हिन्दु युवा वाहिनी के जिला संयोजक रामबाबू की हत्या उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का जीता जागता परिणाम है। महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि टाण्डा की घटना के लिये उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था जिम्मेदार है। उपद्रवी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकंाश जिलों में नंगा नाच कर रहें है। आज प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह अम्बेडकरनगर टाण्डा में हिन्दु युवा वाहिनी के संयोजक रामबाबू के पीडि़त परिवार से मिलने जा रहे थे परन्तु प्रशासन ने उन्हें सुलतानपुर में गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व विद्यासागर गुप्ता, रामअैतार कनौजिया, रमूश तूफानी, हरिशंकर बाजपेयी, राकेश श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, सुनील मिश्रा, रागिनी रस्तोगी, पुष्पा सिंह चैहान, चन्द्रा रावत, रानी कनौजिया, मंजू सिंह, सूर्यमणि सिंह, अर्चना साहू, संतोष त्रिपाठी, विष्णु गर्ग, मान सिह यादव, श्यामजीत सिंह, रामसेवक द्विवेदी, अशोक पाण्डेय, रजनीश गुप्ता, मनोज रस्तोगी, अजय सोनकर, सुदर्शन भारती, सुनील यादव, शिवशंकर शर्मा, विनोद सिंघल, रंजीत यादव, लवकुश त्रिवेदी, श्यामबहादुर सिंह, विनोद तिवारी अप्पू, मो. शमीम, बीना गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, नीलम मिश्रा, स्नेहप्रभा सिंह, संध्या बाजपेयी, शची अग्रवाल, शोभा राजपूत, मंजू मिश्रा, विमला सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in