125 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ

Posted on 10 March 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं उनकी पत्नी तथा कन्नौज की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव आज मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के निवाड़ी कस्बे में आयोजित सर्वजातीय कन्या विवाह यज्ञ में सम्मिलित हुए। यह विवाह कार्यक्रम जनपद झांसी के गरौठा विधानसभा क्षेत्र से विधायक
श्री दीपनारायण यादव एवं उनकी पत्नी तथा निवाड़ी विधानसभा (मध्य प्रदेश) क्षेत्र से विधायक श्रीमती मीरा यादव द्वारा आयोजित किया गया था, इसमें 125 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ।
7इस अवसर पर नव वर-वधू को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब, बेसहारा एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की कन्याओं के विवाह में मदद करना अत्यन्त पुनीत सामाजिक कार्य है। इस पुनीत कार्य के लिए विधायक श्री दीपनारायण एवं उनकी विधायक पत्नी बधाई के पात्र है। ऐसे सर्वजातीय वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रमों से, जहां गरीब लोगों की मदद होगी, वहीं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई पर रोक लगेगी।
इस अवसर पर उमड़े लाखों के जन सैलाब को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने पिछले एक वर्ष में प्रदेश के हर क्षेत्र एवं समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। प्रदेश सरकार अपने बजट का 74 प्रतिशत गांवों एवं किसानों की भलाई के लिए खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा खाली खजाना उन्हें विरासत में मिला था। सीमित संसाधनों के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास के अनेक चरणबद्ध कार्यक्रम लागू किये हंै। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है, जिससे वे अपनी बेरोजगारी दूर करने के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकें। बालिकाओं के लिए कन्या विद्या धन योजना लागू की गई है। प्रदेश की सभी बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था प्रदान की गई है। मुस्लिम बालिकाओं की पढ़ाई एवं विवाह के अनुदान की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाई गई है तथा बिजली की व्यवस्था सुधारने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 मार्च 2013 से पात्र विद्यार्थियों को लैपटाॅप वितरण प्रारम्भ किया जायेगा, इससे जहां बच्चों को तकनीकी शिक्षा मिलेगी, वहीं शहर व गांव की बच्चों के बीच की दूरी कम होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश गन्ना, दूध, गेहूं, आम के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है और यह समस्त चीजें किसानों द्वारा ही उत्पाादित की जाती है। अतः किसानों को इनका उचित मूल्य दिलाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को दृृष्टिगत रखते हुए मुफ्त सिचांई की व्यवस्था प्रदान की गई है और किसानों की कर्ज माफी के लिए 1650 करोड़ रुपए का वित्तीय प्राविधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण के लिए अनुकूल माहौल बनाया जा रहा है और निकट भविष्य में प्रदेश में अनेक उद्योग लगेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन उनकी मंशा को किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जायेगा। इस अवसर पर सांसद सर्वश्री घनश्याम अनुरागी, श्री आर0के0 पटेल, विधायक मऊरानीपुर डाॅ0 रश्मि आर्या, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी झांसी श्री तनवीर ज़फर अली सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in