रचनाधर्मी राज्य कर्मचारी पुरस्कृत उर्दू के भी दो कलमकार सम्मानित

Posted on 10 March 2013 by admin

संस्थान की पत्रिका सहित कई पुस्तकों का विमोचन
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान का पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा आयोजित पुरस्कार एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी साहित्यकारों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा समझा जाता है कि सरकारी कार्य करने वाले लोग साहित्य के बारे में उतनी समझ नहीं रखते जितनी कि आम साहित्यकार रखते हैं। लेकिन इस समय यहाॅं पर कई ऐसे साहित्यकार मौजूद हैं जो राज्य कर्मचारी भी हैं और उनमें असीमित सृजन क्षमता भी है।
श्री आलोक रंजन आज यहाॅं हिन्दी संस्थान के यशपाल सभागार में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रचनाधर्मी राज्य कर्मचारियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों में भी साहित्य लेखन की क्षमता होती है और उन्होंने भी उत्कृष्ट रचनाऐं पेश की हैं। उन्होंने राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के महामंत्री डा0 दिनेश चन्द्र अवस्थी की प्रशंसा करते हुए कहा कि डा0 अवस्थी हर माह हिन्दी साहित्य एवं विकास के लिए रचनात्मक माहौल बनाते हैं और हर प्रकार की बाधाओं को पार कर सकारात्मक कार्य करके हिन्दी साहित्य के उत्थान का प्रयास करते है।
इस अवसर पर कृषि आयुक्त ने श्री अनन्त प्रकाश तिवारी, श्री विनय कुमार बाजपेयी, श्री सी0एल0 सोनकर, श्री पवन कुमार, श्री राम नरेश पाल, श्री हरि प्रकाश हरि, श्री सुहेल वहीद तथा श्री मनीष शुक्ल को 51,000 रूपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in