Categorized | लखनऊ.

गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 10 March 2013 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना निगरानी समिति के पूर्व चेयरमैन एवं राज्य विद्युत परिषद के सेवानिवृत्त चेयरमैन स्व0 वीरेश्वर सिंह पटेल के आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
स्व0 वीरेश्वर सिंह के निधन पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, विधायक, कैण्ट ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उल्लेखनीय है कि स्व0 वीरेश्वर सिंह पटेल की उम्र 74 वर्ष थी। वह वर्ष 1998 में उ0प्र0राज्य विद्युत परिषद के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए थे और कंाग्रेस पार्टी से जुड़ गये थे। विगत कई वर्ष पूर्व से वह प्रदेश कांग्रेस के राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना निगरानी समिति के  चेयरमैन के पद पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि स्व0 वीरेश्वर सिंह के निधन पर प्रदेश कंाग्रेस की ओर से पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, पूर्व विधायक श्री नेक चंद पाण्डेय, श्री अमीर हैदर, चै0 सत्यवीर सिंह, श्री विनोद मिश्र, श्री शिव पाण्डेय, श्री रमेश मिश्र ने स्व0 वीरेश्वर सिंह के आवास गोमतीनगर पहुंचकर पार्थिव सरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व0 वीरेश्वर सिंह की अंत्येष्टि कल दिनांक 10मार्च को भैंसाकुण्ड, लखनऊ में उनके परिजनों द्वारा किया जायेगा।
श्री हैदर ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गयी जिसमें स्व0 वीरेश्वर सिंह पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी एवं आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
प्रवक्ता श्री हैदर ने बताया कि शोक सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, पूर्व विधायक श्री नेकचंद पाण्डेय, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, चै0 सत्यवीर सिंह, पूर्व आईएएस श्री रामकृष्ण, श्री विनोद मिश्र, श्री विजय सक्सेना, श्रीमती शबनम पाण्डेय, परवीन खान, डा0 जियाराम वर्मा, डा0 पी0के0 त्यागी, श्री शंकर लाल गौतम, श्री शशिकान्त चैबे, श्री आरिफ खान आदि कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in