Categorized | लखनऊ.

सैक्रेड सोसाइटी का दीक्षान्त समारोह

Posted on 09 March 2013 by admin

सैक्रेड सोसाइटी, लखनऊ में दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेष मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार- श्री जावेद असलम एवं विषिष्ट अतिथि जि़ला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लखनऊ- श्री एच0 पी0 अम्बेडकर व उत्तर प्रदेष वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारी- श्री खुर्षीद अहमद ने 86 छात्र/छात्राओें को अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संचालित एक वर्षीय कम्प्यूटर प्रषिक्षण एवं भारत सरकार के अन्तर्गत एक वर्षीय उर्दू डिप्लोमा एन0सी0पी0यू0एल0 के प्रमाण पत्र और 80 छात्र/छात्राओं को स्टाईपेन्ड राषि रू0 750 व 1500 के चेक भी वितरित किये गये।

संस्था के प्रबन्धक श्री एम0 एस0 फरीदी ने कहा की सैक्रेड सोसाइटी अल्पसंख्यक वर्ग एवं एस0सी0, ओ0बी0सी0 व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्र/छात्राओं को निःषुल्क प्रषिक्षण/कोचिंग प्रदान करती है।

जि़ला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लखनऊ ने सैक्रेड संस्था के प्रयासो की सराहना करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेष अल्पसंख्यक विभाग के माननीय मंत्री आज़म खाॅ द्वारा छात्र/छात्राओें के प्रषिक्षण हेतु भविष्य में अधिक योजनाओं को संचालित करने हेतु वित्तिय बजट बढाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

रजिस्ट्रार श्री जावेद असलम ने श्री फरीदी को उनकी सामाजिक सेवाओं हेतु सम्मानित करते हुऐ कहा की सैक्रेड संस्था जैसी संस्थाओं को सरकारी योजनाओं के संचालन में प्राथमिकता से भागीदारी करना चाहिए।

समारोह में शहर के अनेक महाविघालय के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ वकील, सी0ए0, चिकित्सक एंव सम्मानित नागरिक उपस्थित हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in