Categorized | लखनऊ.

आन्दोलात्मक, संगठानात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की

Posted on 07 March 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय पर हुई। बैठक उपरान्त प्रेसवार्ता में डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आगामी आन्दोलात्मक, संगठानात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की।
वार्ता में डा0 बाजपेयी ने कहा कि हैदराबाद में राष्ट्रविरोधी जहरीली तकरीर करने वाले आंध्र के विधायक ओवैसी का कार्यक्रम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने वाला है जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ओवैसी का कार्यक्रम उ0प्र0 की धरती पर नही होने दिया जायेगा। एक ओर विनय कटियार, योगी आदित्यनाथ, डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी जैसे लोगो को टाण्डा में पीडि़त परिवार से मिलने जाने से रोका जा रहा है वहीं राष्ट्रविरोधी भाषा बोलने वाले ओवैसी का उत्तर प्रदेश में स्वागत की तैयारी हो रही है।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि 16 मार्च को विधानसभा से झूलेलाल पार्क तक महिला मोर्चे के नेतृत्व में दीपक मार्च निकाला जायेगा जिसमें महिलाएं हथेली पर दीपक रखकर सरकार से सुरक्षा की मांग करेंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की समस्याओं, कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, मुस्लिम तुष्टिकरण आदि विषयों को लेकर पदयात्रा का कार्यक्रम बनाया गया है जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी प्रतिदिन 20-25 किलोमीटर एक गांव से दूसरे गांव तक पदयात्रा करेंगे।
वहीं भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पश्चिम के गन्ना किसानों की समस्याओं व 55 हजार करोड़ बकाये का भुगतान को लेकर दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे।
6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम जिला स्तर पर होगे जिसमें सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झण्डा व नेमप्लेट दिये जायेंगे। जिसे वे अपने घर पर लगायेंगे।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ पर समिति व प्रबंधन व्यवस्था अप्रैल माह में पूर्ण कर दी जायेगी। संगठन स्तर पर मार्च महीने में निर्वाचित मण्डलों को गठित कर दिया जायेगा, शेष जिलो का गठन भी पूर्ण हो जायेगा।
श्री बाजपेयी ने बताया कि पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चित्रकूट में 8 व 9 अप्रैल को होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in