Categorized | लखनऊ.

किसानों का नियमित दुग्ध मूल्य भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

Posted on 07 March 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में किसानों का नियमित दुग्ध मूल्य भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं के हित में नये बी0एम0सी की स्थापना एवं पूर्व में स्थापित बी0एम0सी0 को उच्चीकृत पराग दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद का विपणन हब के रूप में विकसित करने की योजना है। पराग द्वारा नये उत्पाद के विकास एवं पैकिंग के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है। पशु नस्ल सुधार हेतु बी0एम0सी0 केन्द्र पर मोबाइल ए0आई0 सुविधा, प्राथमिक उपचार, हरे बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण की नई समितियों के गठन, नया उत्पाद विकसित करने एवं पशु स्वास्थ्य के 09 पशु आहार निर्माणशाला, 03 मिनरल मिक्सचर प्लांट तथा लखनऊ व कानपुर में 30 मिट्रिक्स टन दैनिक क्षमता के पाउडर प्लांट की स्थापना एवं वर्तमान में गठित जनपद स्तर के दुग्ध संघों का पुनर्गठन कर 12 क्षेत्रीय दुग्ध संघ के गठन हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
बैठक में श्री रामबहादुर सचिव, दुग्ध विकास, श्री एस.के. प्रसाद महाप्रबन्धक, लखनऊ दुग्ध संघ उपस्थित थे। विभागीय प्रस्तुतीकरण श्री संदीप श्रीवास्तव प्रभारी एम0एस0डी0 द्वारा किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in