Categorized | लखनऊ.

स्व0 श्री जियाउल हक पुलिस उपाधीक्षक की स्मृति में शोक-सभा का आयोजन

Posted on 07 March 2013 by admin

दिनांक 02-03-13 को जनपद प्रतापगढ़ में श्री जियाउल हक, पुलिस उपाधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कुण्डा की कर्तव्यपालन के दौरान असामयिक एवं दुःखद निधन पर उनकी स्मृति में दिनांक 06-03-13 को 1630 बजे पुलिस आफीसर्स मेस, सप्रू मार्ग लखनऊ में शोक-सभा का आयोजन किया गया । इस आयोजन में श्री ए0सी0 शर्मा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 सहित लखनऊ में नियुक्त सभी राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित थे ।
श्री जियाउल हक का जन्म 25 दिसम्बर, 1981 को जनपद देवरिया में हुआ था । श्री हक लगभग 24 वर्ष की आयु में इतिहास विषय में परास्नातक की शिक्षा ग्रहण कर वर्ष 2005 में उ0प्र0 पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयनित हुए तथा 10 जून 2009 को पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु के पद पर आगमन किये । जनपद कानपुर नगर में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत श्री हक पुलिस उपाधीक्षक अम्बेडकरनगर के पद पर
नियुक्त हुए। इसके बाद 13 अगस्त, 2012 को वे पुलिस उपाधीक्षक कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ के पद नियुक्त थे, जहाॅ नियुक्ति के दौरान 02 मार्च 2013 को कर्तव्यपालन के दौरान असामयिक दुखःद निधन हो गया ।
श्री हक ने अपने सेवाकाल में कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी पूर्ण निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। उ0प्र0 पुलिस में श्री हक का अल्प अवधि का सेवाकाल भी उपलब्धियों से भरा रहा है । वह अपने मधुर स्वभाव व व्यवहार कुशलता और अच्छी कार्यशैली से
पुलिस विभाग एवं जनता के सभी वर्गों में काफी लोकप्रिय रहे हैं। श्री जियाउल हक पुलिस के लिये सदैव प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे ।
शोक-सभा में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा श्री जियाउल हक की आत्मा को शान्ति प्रदान करने एवं शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in