Categorized | लखनऊ.

फेडरल फैक्ट्री 14/57 नबाब काम्पलेक्स थाना ग्वाल टोली में तिहरी हत्या

Posted on 07 March 2013 by admin

जनपद कानपुरनगर/थाना ग्वालटोली
दिनांक 06.03.13 को थाना ग्वालटोली पर श्री मो0 कामरान पुत्र शेख मोहम्मद रईस निवासी 7/90 तिलकनगर, थाना कोहना, जनपद कानपुर नगर ने थाने पर सूचना दी कि इनकी फेडरल फैक्ट्री 14/57 नबाब काम्पलेक्स थाना ग्वाल टोली में दिनांक 06.03.13 को प्रातः तालाबन्द था। डुप्लीकेट चाभी द्वारा ताला खोला गया तो अन्दर 02 पुरूष व 01 महिला का गला काटकर हत्या किये गये शव मिले हैं तथा फैक्ट्री में कई वर्षो से काम कर रहे राशिद निवासी जनपद बहराइच पत्नी समेत गायब था। राशिद से फोन पर सम्पर्क किया गया तो बताया कि तीनों मृतकों में 02 उसके साले व 01 सास है। दिनांक 5/6.03.13 की रात्रि में आपस में झगड़ा हुआ था। इस सूचना पर थाना ग्वालटोली पर मु0अ0सं0 29/13 धारा 302 भादवि बनाम राशिद अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in