Categorized | लखनऊ.

डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध

Posted on 05 March 2013 by admin

5 मार्च। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 5 मार्च, 2013 को प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी की अम्बेडकरनगर टाण्डा जाते समय हुई गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ांे कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया कार्यकर्ताओं ने अखिलेश सरकार बर्खाश्त करो और कानून व्यवस्था ध्वस्त है सपा सरकार मस्त है के नारे भी लगाये।
प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन गोपाल जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब जब सरकार में आती है कानून व्यवस्था चरमरा जाती है। उत्तर प्रदेश वर्तमान में उपद्रवी के हाथों का खिलौना बनकर रह गया है। पूर्ण बहुमत से चुनकर आयी यह सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण के नशे में चूर है। सीओ जिया उल हक हत्या काण्ड तथा अम्बेडकरनगर हिन्दु युवा वाहिनी के जिला संयोजक रामबाबू की हत्या उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का जीताजागता परिणाम है। सीओ हत्या काण्ड में राजा भैया का इस्तीफा एक नाटक है उत्तर प्रदेश सरकार राजा भैया की तत्काल गिरफ्तारी कराकर पीडि़त परिवार को इंसाफ दिलाये। महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि टाण्डा की घटना के लिये उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण के तुरन्त बाद सपाईयों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। उपद्रवी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकंाश जिलों में नंगा नाच कर चुके है। आज प्रदेश अध्यक्ष अम्बेडकरनगर टाण्डा में हिन्दु युवा वाहिनी के संयोजक रामबाबू के पीडि़त परिवार से मिलने जा रहे थे परन्तु प्रशासन ने उन्हें बाराबंकी में गिरफ्तार कर लिया। जिसकी भारतीय जनता पार्टी घोर निन्दा करती है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने में पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी, अनुराग मिश्रा, मुकेश शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, हरिशंकर बाजपेयी, त्रिलोक अधिकारी, अभिजात मिश्रा, मान सिंह, श्यामजीत सिंह, मो. शमीम, अशोक पाण्डेय, उषा किरन कोरी, आनन्द द्विवेदी, गिरीश सिंह, रजनीश गुप्ता, विपिन अवस्थी, सुनीता बंसल, सुमन शुक्ला, रागिनी रस्तोगी, संयुक्ता भाटिया, रमेश तूफानी, लखविन्दरपाल सिंह, मान सिंह यादव, सुनील यादव, रामसेवक द्विवेदी, राजेन्द्र बाजपेयी, अनूप सिंह, संकेत मिश्रा, गज्जी निगम, लवकुश त्रिवेदी, कैलाश नाथ रावत, अमित द्विवेदी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in