Categorized | हरदोई

बेलगाम बदमाशों द्वारा किसान को मौत के घाट उतारा गया

Posted on 05 March 2013 by admin

हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में ग्राम भदेउना निवासी महेश्वर अपनी विवाहिता पुत्री विनीता को साइकिल पर बैठाकर अपने साढू के घर बेहटा गांव को जा रहा था। तभी यासीनपुर एवं सैदापुर के मध्य बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया एवं पहने हुए पायल कुण्डल उतरवाकर बांकी की तलाशी ले रहे थे। तभी आवाजांे को सुनकर शाहाबाद के बक्शीपुर निवासी राजकुमार सक्सेना (50)े मौकाए वारदात पर पहुंच गया उसने लुटेरों को ललकारा तभी बाइक सवार लुटेरों द्वारा  उसे गोली मार दी गई। इसी बीच लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसओ बेहटा गोकुल, जेपी गंगवार ने पहंुचकर घायल राजकुमार सक्सेना को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी पर पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा शीघ्र खुलासे का आदेश दिया गया। मृतक किसान राजकुमार खेत पर खाद डालने जा रहा था। उसके पांच पुत्र चार पुत्रियां रही। खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in