Categorized | हरदोई

बदलते मौसम से जिला अस्पताल मंे बढ़ी मरीजों की संख्या- हरदोई

Posted on 05 March 2013 by admin

दिनांक-05.03..2013
मौसम के बदलते मिजाज से जिला अस्पताल मंे इन दिनों मरीजों की लम्बी लाइनें देखने को मिल रही है। मौसम में आए अचानक बदलाव से जहां सुबह ठण्ड और दोपहर में भीषण गर्मी के चलते लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित होना पड़ रहा है। जिससे जिला अस्पताल मंे मरीजों की लम्बी लाइने लग रहीं है।
आपको बताते चलें कि मौसम के बदलते मिजाज के चलते वातावरण में अनेक प्रकार की बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम, खासी, बुखार, इत्यादि रोग वातावरण में तेजी से अपने पांव पसार रहे है। जिसके चलते लोग बीमार हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन बीमारियों की संख्या अधिक देखने को मिल रही। जिला अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि मौसम के बदलने के कारण वातावरण मे ंफैली गन्दगी के चलते इस प्रकार की बीमारियां पैर पसार रही है। डाॅ आजवानी का कहना है कि इन बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है साथ ही बाहर निकलने से पहले मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलें। जिससे वातावरण मंे मौजूद वायरल इनफेक्शन से बच सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in