Categorized | लखनऊ.

किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Posted on 05 March 2013 by admin

edited-kissan_morcha_1भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु कमर कस ले और जेल जाने के लिए तैयार हो जाये। उन्होंने किसानों की लड़ाई लड़ने एवं उनके लिए जेल जाने के अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के समस्याएं दिन व दिन बढती जा रही है। केन्द्र की कांग्रेस सरकार एवं प्रदेश की सपा सरकार का किसानों के प्रति व्यवहार अच्छा नही है। यह सरकारें किसानों के साथ छल कर रही है। किसान का उत्पीड़न हो रहा है और उसकी जमीन छीनी जा रही है।
आज लखनऊ आगमन पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। श्री तोमर ने आज कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक में बोलते हुए कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी है उस पर वह खरा उतरने का हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए लोकतंत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ेंगे। बैठक का संचालन किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रमेश पाण्डेय, सुजीत सिंह टीका, शिवपूजन सिंह चन्देल, मोमराज सिंह गूजर, भागीरथी मौर्या, राहुल सिंह चंदेल, संतोष सिंह राजू, मनोज पंडित, आदि किसान मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in