Categorized | लखनऊ.

वारदातों की रिपोर्ट दर्ज न करना पुलिस की फेहरिस्त में कामयाबी का सुशासन

Posted on 04 March 2013 by admin

दिनांक-04.03..2013
हरदोई, लूट, चोरी, राहजनी से हरदोई जिला धर्राया हुआ है। पुलिस प्रशासन लूट की वारदातों पर पीडि़त की रिपोर्ट दर्ज न करना पीडि़त से प्रार्थना पत्र पर मौखिक आश्वासन देकर उसे चलता करना अपनी कामयाबी का सेहरा सर पर रखकर अपनी ही पीठ स्वयं थपथपा रहा है। इन घटनाओं की वारदातेां में बिलग्राम क्षेत्र सबसे ऊपर है। रविवार को समशेर पुत्र नबी बक्श मोहल्ला बजरिया थाना कोतवाली बिलग्राम ने सरसों की खली थोक भाव में बेंचकर जब घर वापस आ रहे थे। तभी बोलेरो गाड़ी मंे कुन्तलपुर के पास 37 हजार रूपये उनसे लूट लिए गए। जबकि बोलेरों में तीन महिला और दो पुरूष बैठे हुए थे। सम्भवतः वह अपराधियों के साथ रहे। सफेद रंग की मारूति वैन में कुम्हारन नेवादा गांव के व्यापारी से 17 हजार की लूट की गई। उसमें भी लुटेरों के साथ दो महिला होने की सूचना है। महिलाआंे को देखकर यात्री गाड़ी की भूल कर बैठता। इसी प्रकार सदरपुर के रामंिसंह से रोशनपुरा वन विभाग के नजदीक 20 हजार रूपये लूट लिए गए। पेशे से वकील रिपोर्ट दर्ज करवाने कोतवाली गए मगर उन्हें टरका दिया गया। नेवादा के अनन्तराम से 70 हजार रूपये लूटने के बाद चलती गाड़ी से फेंक दिया। रिपोर्ट दर्ज करवाने के नाम पर प्रार्थना पत्र लेकर जांच की बात कही गई और उन्हे ंचलता किया गया। रिपोर्ट दर्ज न करना सपा सरकार का सुशासन है या कुशासन।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in