Categorized | लखनऊ.

औद्यानिक किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जाये -उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री

Posted on 04 March 2013 by admin

दिनांक: 04 मार्च, 2013
प्रदेश के औद्यानिक किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलें, वे किसी भी अनियमितता व लापरवाही का शिकार न बनें, समय से उन्हें योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिये जरूरी है कि विभागीय अधिकारी अपनी कार्यशैली बदलें तथा किसानों के साथ मिलकर कार्य करें और उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें।
प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री पारस नाथ यादव ने आज यहाॅ विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिलों एवं मण्डल में नियुक्त अधिकारी औद्यानिक किसानों की फसल से संबंधित सभी समस्याओं को हल करने के लिये जमीनीस्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभागीय अधिकारी के खिलाफ किसानों की समस्याओं को लेकर लापरवाही बरतने की शिकायत आयी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उद्यान मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की हितैषी है तथा उनका हित सर्वोपरि है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in