Categorized | लखनऊ.

जन प्रतिरोध सम्मेलन आयोजित हुआ

Posted on 04 March 2013 by admin

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगी शिक्षा आदि जन जीवन की ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ देशव्यापी जन प्रतिरोध आन्दोलन खड़ा करने हेतु रवीन्द्रालय सभागार, चारबाग लखनऊ, उ0प्र0 में जन प्रतिरोध सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जाने माने साहित्यकार व वरिष्ठ गीतकार श्री माहेश्वर तिवारी ने किया।
मुख्य वक्ताओं में वरिष्ठ पत्रकार (स्तम्भकार) श्री प्रभावत कुमार राय, पूर्व प्राचार्य व शिक्षाविद् श्री शिव शंकर मिश्र, मानवेन्द्र नाथ बेरा, विद्यांत पी0जी0 कालेज के पूर्व प्रोफेसर जन-जीवन की समस्याओं के खिलाफ एक सशक्त जन-आन्दोलन पर बल दिया।
आन्दोलन को चलाने के लिए 22 सदस्यीय राज्य स्तरीय जनपद प्रतिरोध आन्दोलन समिति का गठन किया गया जिनमें सलाहकार मण्डल में (1) कैप्टेन एस0के0 वर्धन आजद हिन्द फौज (आई0एन0ए0) लखनऊ (2) श्री मुद्राराक्षस वरिष्ठ साहित्यकार, लखनऊ (3) चैधरी नियाज अहमद खान, वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट इलाहाबाद।
अध्यक्ष-श्री माहेश्वर तिवारी, वरिष्ठ नवगीतकार
उपाध्यक्ष -डा0 राम अवतार ंिसह, श्री प्रभात कुमार राय, डा0 असमत मलिहाबादी, श्री शिव शंकर सिंह।
सचिव - श्री पी0एन0 त्रिपाठी एवं
कोषाध्यक्ष- श्री जय प्रकाश मौर्य।
सम्मलेन में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया व जनआन्दोलन को तेज करने का संकल्प लिया तथा प्रदेश कमेटी ने प्रदेश के करोड़ों लोगों का हस्ताक्षर कराकर नवम्बर 2013 में लखनऊ विधानसभा पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे। अन्त में अध्यक्षीय सम्बोधन में वरिष्ठ नवगीतकार श्री माहेश्वर तिवारी ने आर-पार की लड़ाई के लिए प्रदेश की जनता को तैयार होने के लिए आह्वान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in