Categorized | लखनऊ.

लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के लोगो(मोनोग्राम) का अनावरण

Posted on 04 March 2013 by admin

3 मार्च दिन रविवार को ग्राम देह्तोरा के अवंतिबाई पार्क मैं अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी एवं परिचय पत्रिका के लोगो(मोनोग्राम) का अनावरण किया गया।
अवंतिबाई पार्क मैं अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी एवं परिचय पत्रिका के लोगो(मोनोग्राम) का अनावरण डायरेक्टरी के सम्पादक श्री मानसिंह राजपूत एडवोकेट ने किया।
इसके साथ ही डायरेक्टरी के सम्पादक श्री मानसिंह राजपूत एडवोकेट ने बताया की सभी लोधी समाज के सजातीय बन्धुओं आपको जानकर हर्ष होगा कि जनपद आगरा (उ.प्र) से अखिल भारतीय लोधी राजपूत समाज की टेलीफोन डायरेक्ट्री एवं परिचय पत्रिका का प्रकाशन होने जा रहा है। जिसमे आप अपना फोटो सहित परिचय हमें 20 अप्रैल 2013 से पहले-पहले हमारी मेल आईडी या हमारे पते पर भेजे या हमसे संपर्क करे। जिससे की लोधी राजपूत समाज एकजुट होकर एक दूसरे के सम्पर्क में रह सकें।
तथा इसके साथ डायरेक्ट्री के उपसंपादक ब्रहमानंद राजपूत ने बताया कि अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्री एवं परिचय पत्रिका द्वारा वीरांगना अवन्तीबाई लोधी के बलिदान दिवस २० मार्च २०१३ के अवसर पर कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसमें आपको वीरांगना अवन्तीबाई लोधी के जीवन इतिहास पर कविता लिखनी है। जो कि आपको 20 मार्च 2013 तक हमें भेजनी है। आप कविता हमें हमारी ईमेल आईडी lodhirajputtelephonedirectory@gmail.com पर भेजें या हमारे पते सम्पादक श्री मानसिंह राजपूत ग्राम व् पोस्ट देह्तोरा शास्त्रीपुरम, सिकंदर आगरा-282007, मोबाइल नंबर-9557170292 पर पोस्ट करे। इस प्रतियोगिता में चुनी हुई प्रथम तीन कविताओं को अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्ट्री एवं परिचय पत्रिका में लेखक के फोटो सहित परिचय के साथ निशुल्क प्रकाशित किया जायेगा। प्रतियोगिता मैं हर किसी समाज का व्यक्ति हिस्सा ले सकता है।
डायरेक्टरी के लोगो (मोनोग्राम) के अनावरण के वक्त लोधी समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे जिसमे अरब सिंह राजपूत, आनंद राजपूत, पूरनसिंह राजपूत एडवोकेट, पवन लोधी, मोहनसिंह राजपूत, हरिप्रसाद राजपूत, सुनील, मोरध्वज राजपूत, दुष्यंत, नीतेश मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in