Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का अभियान

Posted on 03 March 2013 by admin

बाराबंकी जनपद में 1053.86 लाख रूपये लागत से पाॅंच पेयजल योजनाओं का शिलान्यास वर्तमान सरकार ने वादे के मुताबिक 90 प्रतिशत  विकास के कार्य किये।  -अरविन्द कुमार सिंह गोप

उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने आज बाराबंकी स्थित अपने रामनगर विधान सभा क्षेत्र में जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोधौरा (महोबा), त्रिलोकपुर, किन्थूर, सुढि़यामऊ तथा कोटवाधाम में 5 पाइप्ड पेयजल योजनाओं का शुभारम्भ किया, जिनकी कुल लागत 1053.86 लाख रूपये है।
श्री गोप ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा 600 नयी योजनाओं को प्रदेश में संचालित किया गया है जिनमें मुख्य रूप से आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, गरीबों की बेटियों मदद, लैपटाॅप वितरण, वज़ीफा जैसे योजनायें मुख्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार प्रदेश ने अपने अधिकांश वायदों को पूरा कर दिया है।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि स्वजल व जल निगम के अधिकारी जब इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करायेगें तभी जनता को इनका लाभ समय से मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रथम प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर ग्र्रामीण व्यक्ति को शुद्ध पानी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर अधिकारी की सहभागिता है वहाॅं पेयजल सहजता से मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री राजीव कुमार ने ग्राम्य विकास मंत्री को अवस्थ्य किया कि उनके निर्देशानुसार इन पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हैण्डपम्पों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है।
ज्ञातव्य हो कि लोधौरा (महादेवा) ग्राम्य पाइप पेयजल योजना के तहत कार्यक्रम एन0आर0डब्लू0एस0पी0 नाम से अनुमानित लागत 228.24 लाख रूपये, किन्तूर ग्राम पाइप पेयजल योजना की अनुमानित लागत 300.65 लाख रूपये त्रिलोकपुर ग्राम पाइप पेयजल की अनुमानित लागत 277.10 लाख रूपये, सुढि़यामऊ ग्राम पाइप पेयजल योजना 126.71 लाख रूपये कोटवाधाम ग्राम पाइप पेयजल योजना हेतु 121.16 लाख रूपये की लागत से योजनाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री धर्मराज,  विधायक सदर रामगोपाल रावत तथा सचिव, ग्राम्य विकास, अधिशाषी निदेशक श्री राकेश कुमार ओझा अधिशाषी अभियन्ता जल निगम के अलावा जिला प्रमुख, ब्लाॅक प्रमुख के अलावा जल निगम के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी के अलावा बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in