Categorized | लखनऊ.

सरकार पर निष्क्रियता तथा दिशाहीनता का आरोप लगाया

Posted on 03 March 2013 by admin

भारीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सपा सरकार पर निष्क्रियता तथा दिशाहीनता का आरोप लगाया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने अपने एक बयान में कहा कि सपा सरकार के लगभग 11 महिने के शासन में विकास की गंगा और सूख गई है। केन्द्र द्वारा पोषित तथा प्रदेश द्वारा संचालित कई योजनायें या तो ठप पड़ी है या उनकी गति कछुऐ की चाल से भी धीमी है। डा0 मिश्र ने कहा कि मंजूर धनराशि का मात्र 56 फीसदी खर्च कर पाना इस सरकार की दिशाहिनता तथा निष्क्रियता को दर्शाता है। मात्र मार्च के महिने में शेष धनराशि का विकास के मद में खर्च कर पाना असंभव है जिसके कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने की पूरी संभावना है।
प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार की यह सुस्ती प्रदेश के लिए चिन्ताजनक है। जब वर्ष 2012-13 में ही कम धनराशि खर्च होगी तो अगले वित्तीय वर्ष मे धन के कम आवंटन की संभावना के कारण प्रदेश का विकास ठप पड़ सकता है। डा0 मिश्र ने केन्द्र की यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि वह भी सही तरीके से धनराशि की निगरानी और वितरण करने की कोई व्यवस्था नही करती है। प्रदेश मे समावेशी विकास की बजाय कांग्रेस प्रभावित क्षेत्रों में विकास प्रदेश की गति को अवरूद्ध किये है। सपा सरकार भी कुछ चुनिन्दा जिलों पर मेहरबान है तथा पूरा प्रदेश राम हवाले है।
डा0 मिश्र ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकारे भ्रष्टाचार, निष्क्रियता तथा दिशाहिनता के कारण प्रदेश को पंगु बनाये हुए है। ये दोनों सरकारें लुभावने वादे कर प्रदेश की जनता का असली मुद्दों से ध्यान हटाकर अपनी ओर खीचने का प्रयास कर रही है। डा0 मिश्र ने कहा कि मंहगाई अपने चरम पर है, भ्रष्टाचार अपने उत्कर्ष पर है, अराजकता का बोल-बाला है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है और ये दोनों सरकारे एक दूसरे के साथ गलबहियाँ डाल कर प्रदेश के विकास पर आँखे मूँदे है। डा0 मिश्र ने मांग की कि दोनों सरकारे छोटी स्तर की राजनीति को छोड़कर प्रदेश के सर्वागीण विकास पर ध्यान दे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in