Categorized | लखनऊ.

अंजुमन-ए-नजमी एवं दाऊदी बोहरा समुदाय द्वारा मिलाद मुबारक का आयेाजन किया गया

Posted on 03 March 2013 by admin

अंजुमन-ए-नजमी एवं दाऊदी बोहरा समुदाय के अनुयायियों की एक आवश्यक बैठक बोहरा भवन, माॅडल हाउस, लखनऊ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 102वें मिलाद मुबारक के मौके पर 52वें दाइअल-मुतलाक हिज होलिनेस डाॅ0 सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन द्वारा दाऊदी बोहरा समुदाय और मानवता की सेवा को याद किया गया और उनके आध्यात्मिकता और भौतिकता की दिशा में की जा रही रचनात्मक कार्याें की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। उनके समुदाय और मानवता को ऊंचाइयों तक पहुँचाने के प्रयास को सराहा गया। उनके द्वारा किये गये कार्याें का अनुशरण करके समुदाय की आने वाली पीढि़यां लाभान्वित होती रहेंगी।
बैठक में सामूहिक रूप से यह दुआ की गई कि दाऊदी बोहरा समुदाय  के रहनुमा डाॅ0 सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन को मानवजाति की भलाई के लिए हमेशा स्वस्थ रखें और दीर्घ आयु प्रदान करने के लिए  मिलाद मुबारक का आयोजन किया गया था

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in