Categorized | लखनऊ.

नाबार्ड की हिंदी गृह पत्रिका राष्ट्रीय बैंक सृजना के संवाददाताओं की 12वीं वार्षिक बैठक

Posted on 02 March 2013 by admin

edited-100_5002नाबार्ड की हिंदी गृह पत्रिका राष्ट्रीय बैंक सृजना के संवाददाताओं की 12वीं वार्षिक बैठक बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान ;बर्डद्धए लखनऊ में 27 और 28 फरवरी 2013  को आयोजित की गईण् बैठक में नाबार्ड के देश भर के संवाददाताओं और संपादक श्रीमती नीना लांबा के नेतृत्व में प्रधान कार्यालय मुंबई से आई सृजना टीम ने पत्रिका से जुड़े विविध पहलुओं पर सार्थक विचार.विमर्श कियाण् बैठक में आगामी वर्ष में प्रकाशित होने वाले अंकों की विषय.वस्तु तय की गई और उसके हिसाब से ज़रूरी कार्ययोजना तैयार की गईण् बैठक में साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया और उनसे विविध लेखन विधाओं के मर्म और तकनीक की जानकारी ली गईण्

इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बर्ड के निदेशक श्री जीण् आरण् चिंताला ने कहा कि गृह पत्रिकाओं से न केवल व्यापक पारस्परिक संवाद कायम होता है बल्कि संस्था की प्रतिभाओं को मंच भी मिलता हैण् अमर उजाला से आए श्री  प्रेमशंकर मिश्र ने गृह पत्रिका के संदर्भ में लेखन में रचनात्मकता पर बात करते हुए जन सरोकारों की प्राथमिकता प्रतिपादित कीण् दैनिक जागरणए लखनऊ संस्करण के इनपुट हेड श्री  अजय शुक्ल ने भी बैठक को संबोधित कियाण् उन्होंने गृह पत्रिकाओं में फीचर लेखन की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डालाण् दैनिक भास्करए लखनऊ के ब्यूरो प्रमुख श्री  सुरेंद्र अग्निहोत्री ने कहानीए रिपोर्ताजए भेंट.वार्ता जैसी विधाओं की बारीकियों पर चर्चा कीण् उन्होंने कहा कि इन विधाओं के लिए समय और तैयारी की आवश्यकता होती है और गृह पत्रिकाएं यह कार्य बेहतर ढंग से कर पाती हैंण् कार्पोरेट कम्यूनिकेशन में गृह पत्रिकाओं की भूमिका विषय पर वरिष्ठ लेखिका व उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की पूर्व संयुक्त निदेशक श्रीमती विद्याबिंदु सिंह ने सहभागियों को संबोधित कियाण्  कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री एसण्पीण्सिंह कार्यक्रम निदेशक ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए सृजना को और अधिक आकर्षक बनाने की अपील कीण्

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in