Categorized | लखनऊ.

धनगर जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध

Posted on 02 March 2013 by admin

1 मार्च

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने सरकार को घेरते हुये कहा कि सपा सरकार के मुखिया मुलायम सिंह यादव 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए एड़ी से चोटी तक ताकत लगाने में जुटे हुये हैं जबकि प्रदेष के धनगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने मेें सरकार हीलाहवाली कर रही है। केन्द्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सैद्वान्तिक रूप से प्रदेष सरकार को निर्देषित कर चुका है कि धनगर जाति को  लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र तत्काल जारी करें।
श्री चैहान ने आगे बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद जयन्त चैधरी ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के आयोग के अध्यक्ष से मिलकर पूर्व की भाँति धनगरों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करवाने हेतु विधिवत वार्ता की थी जिस पर केन्द्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने जांचोपरान्त धनगरों को अनुसूचित जाति का ही अंग मानते हुये मा0 उच्च न्यायालय तथा प्रदेष सरकार को आयोग के बैठक के मिनट्स सहित प्रमाण पत्र जारी करने का पत्र सौंपा था लेकिन अभी तक सरकार के कान पर जूँ नहीं रेंगी है।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल उ0प्र0 के मुख्यसचिव जावेद उस्मानी से मुलाकात कर धनगर जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया था लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर कोई  ठोस कार्यवाही नहीं की।
श्री त्रिपाठी ने आगे बताया कि यदि प्रदेष सरकार ने धनगरों के साथ न्याय नहीं किया तो राष्ट्रीय लोकदल अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधान सभा को घेरने के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेंदारी प्रदेष सरकार की होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in