Categorized | लखनऊ.

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गत् 18 जनवरी की अधिसूचना के अन्तर्गत सम्पन्न नगर पंचायतों के निर्वाचन के परिणाम घोषित

Posted on 02 March 2013 by admin

लखनऊ,
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना गत 18 जनवरी 2013 के अन्तर्गत सम्पन्न हुए नगर पंचायत एवं नगर निगम के निर्वाचन में जनपद सीतापुर के नगर पंचायत महोली वार्ड संख्या 14 से निर्वाचित सदस्य श्री विजय प्रकाश व नगर पंचायत किशुनपुर जनपद फतेहपुर के वार्ड संख्या 9 से श्री सुरेन्द्र, जनपद सम्भल के नगर पंचायत गुन्नौर के वार्ड संख्या 9 से श्री रिजवान तथा नगर निगम इलाहाबाद के वार्ड संख्या-42 से श्री मेराजउद्दीन पार्षद निर्वाचित हुए है। निर्वाचित सभी व्यक्ति के नाम की यह अधिसूचना विशेष अनुज्ञा याचिका राकेश गौतम बनाम उ0प्र0 राज्य व अन्य में मा0 उच्चतम न्यायालय के अन्तिम निर्णय के अधीन होगा।
यह जानकारी आज यहाॅं राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री एस0 के0 अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जनपद मेरठ की नगर पंचायत सिवालखास के अध्यक्ष पद पर श्री यूनुस, जनपद एटा की नगर पंचायत सकीट के उप निर्वाचन में श्री किरन, जनपद बलिया के नगर पंचायत बँासडीह से श्री सुनील कुमार सिंह, जनपद पीलीभीत की नगर पंचायत कालीनगर से सुनील कुमार, जनपद बाराबंकी की नगर पंचायत सुबेहा से सुश्री सुमिरता एंव जनपद सोनभद्र की नगर पंचायत रेनूकूट से श्री अनिल कुमार सिंह को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचित व्यक्तियों के नामों की अधिसूचना विशेष अनुज्ञा याचिका राकेश गौतम बनाम उ0प्र0 राज्य व अन्य में मा0 उच्चतम न्यायालय के अन्तिम निर्णय के अधीन होगा।

श्री अग्रवाल ने बताया कि जनपद पीलीभीत के नगर पंचायत कलीनगर की वार्ड संख्या 1 से निर्वाचित सदस्य कीर्ति देवी, वार्ड 2 से शिवराम सिंह, वार्ड 3 से पिंकी, वार्ड 4 से रोहित कुमार, वार्ड 5 से मीना, वार्ड 6 से समसीरन वार्ड 7 से लालाराम, वार्ड 8 से मुन्ना लाल, वार्ड 9 से इरशाद खाॅ, वार्ड 10 से मोमीन खाॅं एंव जनपद बाराबंकी की नगर पंचायत सुबेहा की वार्ड सं 1 से 11 तक क्रमशः गीता देवी, कुसमा, जुबेर खाॅं, बड़का, रामतीर्थ, चेलाराम, मु0 जहीर, जंग बहादुर सिंह, तारकुल निशा, साबितुम निशा, एवं मोहम्मद आज़म निर्वाचित हुए है। उन्होंने बताया कि जनपद सोनभ्रद की नगर पंचायत रेनूकूट से वार्ड संख्या 1 से 11 तक क्रमशः रवि, रोशन, नन्दकिशोर, मेहदी हसन, नसीम खाॅं, फूला देवी, नीलम देवी मु0 नौशाद, विनोद कुमार गुप्ता, शीला देवी एवं ओम प्रकाश सदस्य निर्वाचित हुए है। उन्होने बताया कि नगर पंचायत सिवालखास जनपद मेरठ, नगर पंचायत रेनुकूट जिला सोनभद्र, नगर पंचायत सुबेहा जनपद बाराबंकी एवं नगर पंचायत कालीनगर जनपद पीलीभीत का सम्यक गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी निर्वाचित व्यक्तियों के नामों की यह अधिसूचना तथा नगर पंचायत का गठन विशेष अनुज्ञा याचिका (सिविल) संख्या 18362/2012 राकेश गौतम बनाया उ0प्र0 राज्य व अन्य में मा0 उच्चतम न्यायालय के अन्तिम निर्णय के अधीन होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in