Categorized | लखनऊ.

विशिष्ट बी0टी0सी0 प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों का प्रतिनिधि मण्डल आज़म खाॅं से मिला

Posted on 02 March 2013 by admin

लखनऊ,
विशिष्ट बी0टी0सी0 प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों में से बचे हुए अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधि मण्डल श्री लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ से आज विधान भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर नियुक्ति किये जाने के संबंध में अपना ज्ञापन सौंपा।
श्री आज़म खाँ ने प्रतिनिधि मण्डल से सौहर्दपूर्वक व़ार्ता की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा उनकी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनके ज्ञापन को वह अपने पत्र के साथ मुख्यमंत्री को भेजेंगे और उनसे उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल से अपने अनशन को समाप्त किये जाने का भी अनुरोध किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in