Categorized | लखनऊ.

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे तीर्थ यात्री एक सप्ताह के अन्दर अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन करें तीर्थ यात्रियों को दिया जायेगा 25 हजार रूपये का अनुदान

Posted on 02 March 2013 by admin

लखनऊ,
कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटे तीर्थ यात्री अनुदान प्राप्त करने के लिए एक सप्ताह के अन्दर अपना आवेदन पत्र धमार्थ कार्य विभाग में उपलब्ध करा दें।
यह जानकारी धमार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री नवनीत सहगल ने दी है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2012-13, जो समाप्ति के निकट है, में यात्रा पूर्ण कर चुके यात्री अनुदान प्राप्ति हेतु अपना आवेदन एक सप्ताह के अन्दर शीघ्रतिशीघ्र धमार्थ कार्य विभाग को उपलब्ध करा दें। श्री सहगल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली कैलाश मानसरोवर की यात्रा में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के 50 यात्रियों को प्रति तीर्थ यात्री 25 हजार रूपये की धनराशि अनुदान स्वरूप प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदक को अपना निवास प्रमाण पत्र अथवा पासपोर्ट की प्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रियों को विदेश मंत्रालय भारत सरकार या चाइना सरकार द्वारा निर्गत वीजा/पासपोर्ट/प्रमाण पत्र के आधार पर अनुदान स्वीकृत किया जायेगा। किसी भी यात्री की मृत्यु होने पर आश्रित के द्वारा आवेदन करने पर अनुदान की प्रतिपूर्ति हेतु तत्समय विचारोपरान्त निर्णय लिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in