सांस्कृतिक पण्डाल में विविध लोककलाओं का देखने को मिला संगम।

Posted on 01 March 2013 by admin

इलाहाबाद 28 फरवरी

कुम्भ मेले में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 के सांस्कृतिक पण्डाल में अब तक 56 सांस्कृतिक दलों द्वारा विभिन्न विधाओं के 528 कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए महाकुम्भ में आये लाखों श्रद्धालुओं के मनोरंजन के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
निदेशक सूचना के निर्देशन में सेक्टर-1 त्रिवेणी रोड पर स्थित सांस्कृतिक पण्डाल बड़े़ ही सुव्यवस्थित ढंग से बनाया गया है। मंच सज्जा के साथ-साथ दर्षक दीर्घा भी काफी बड़ी बनाई गयी थी जिसमें हजारों दर्षक बैठकर कार्यक्रम देख सकते हैं। उक्त सांस्कृतिक दलों में 5 भजन दल, 7 लघु सांस्कृतिक दल, 5 कठपुतली दल, 7 नाटक दल, 8 वृहद सांस्कृतिक दल, 8 लोकगीत दल, 4 आल्हा दल, 7 जादू के दल, 4 नौटंकी एवं 1 बिरहा दल द्वारा विभिन्न मनोरंजन एवं आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उक्त प्रत्येक दलों द्वारा भिन्न-भिन तिथियों में 8 से 10 कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। दलों की विशेषता रही कि वे क्षेत्रीय भाषाओं, बृज, भोजपुरी, अवधी, बुन्देलखण्डी आदि में अपनी प्रस्तुती देकर दर्षकों की प्रषंसा पायी गयी। लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों से जहां क्षेत्रीय लोकगीत, लोकसंगीत और लोकविधाओं के लोक नृत्यों की सांस्कृतिक विरासत को सरक्षण मिलता है। वहीं लोक भाषा में प्रस्तुत कार्यक्रम आम जनता को सीधे समझ में भी आ जाता है। शासन की विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी सीधे जनता को उन्हीं की लोक भाषा में प्रस्तुत करते हुए सांस्कृतिक दलों द्वारा वृहद प्रचार-प्रसार किया गया।
प्रभारी सांस्कृतिक पण्डाल ने बताया कि प्रति दिन 5 से 12 हजार के बीच दर्षकों द्वारा उक्त पण्डाल में प्रस्तुत कार्यक्रमों को देखते हुए मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गयी। अब तक लाखों लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी से 10 मार्च तक 12 दलोें द्वारा और कार्यक्रम प्रति दिन प्रस्तुत किये जायेंगे। जिसमे भजन, कव्वाली, कठपुतली, जादू, आल्हा एवं लोकगीत व नाटक प्रमुख रूप से सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत  किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in