कुम्भ मेले में राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन

Posted on 01 March 2013 by admin

इलाहाबाद 28 फरवरी

महाकुम्भ में राट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में पिछले डेढ महीने में लगभग 6 करोड़ रूपये से ज्यादा की बिक्री हुयी, जो अपने आप में बड़ी बात है। इसका मतलब है कि लोगों का खादी के प्रति लगाव बढ़ रहा है। इसकी एक वजह यह भी है कि खादी ग्रामोद्योग गुणवत्ता से समझौता नहीं करता हैं।
उक्त बातें क्षेत्रीय कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग वाराणसी के निदेशक एस0विजय कुमार ने त्रिवेणी रोड में खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग निरन्तर प्रगति की तरफ अग्रसर हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग के संयुक्त तत्वाधान में लगायी गयी इस प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों के उधमियों जैसे उड़ीसा,नागालैण्ड,झारखण्ड,आन्ध्र प्रदेश,राजस्थान आदि प्रदेशों के द्वारा लगभग 335 स्टाॅल लगायें गये थे। जिसमें 104 स्टाॅल खादी के थे, बाकी स्टाॅल ग्रामोद्योग द्वारा लगाये गये थें। सभी स्टाॅलों द्वारा गुणवत्तायुक्त खादी के वस्त्र,खाद्य सामाग्रियां आदि का प्रदर्शन ठीक तरीके से किया गया। जिसका नतीजा यह रहा कि पिछले लगभग डेढ  महीने में लक्ष्य से डेढ़ गुना ज्यादा बिक्री हुयी। उन्होनंे बताया कि बिक्री का अनुमानित लक्ष्य लगभग 4 करोड़ रूपये का था, पर विभिन्न स्टाॅलों द्वारा बिक्री कुल मिलाकर 6 करोड़ रूपये से ज्यादा की गयी।जिसमें लगभग 4 करोड़ रूपये की बिक्री खादी वस्त्रों पर हुयी। तथा 2 करोड़ रूपये से ज्यादा के ग्रामोद्योगी उत्पाद बिके।
समापन कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को पुरस्कृत भी किया गया। खादी वस्त्रों की उत्कृष्ट बिक्री में पहला पुरस्कार स्वराज आश्रम राजस्थान,दुसरा श्री गांधी आश्रम भण्डार मैदागिनि वाराणसी और तीसरा पुरस्कार ग्रामोद्योग संस्थान सीतापुर ने प्राप्त किया। ग्रामोद्योग से सम्बन्धित उत्कृष्ट बिक्री की श्रृंखला में पहला पुरस्कार रस राज आयुर्वेदिक फाॅर्मेसी उदयपुर राजस्थान,दुसरा माया इण्ड्रस्ट्रीज प्रतापगढ़ और तीसरा पुरस्कार सुपर लेदर ग्रामोद्योग लखनऊ को दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु राधा स्वयं सहायता समूह वेस्ट आंध्र प्रदेश और नाथु राम सिसोदिया न्यू फैन्सी जूती स्टोर राजस्थान को संात्वना पुरस्कार भी दिया गया।
समापन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ, श्रीमती नीरू श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के कई अधिकारी,कर्मचारी सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in