Categorized | लखनऊ.

बजट 2013-2014 पर उ.प्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा. नीरज बोरा की प्रतिक्रिया

Posted on 01 March 2013 by admin

लखनऊ
उ.प्र. कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा. नीरज बोरा ने आम बजट को जनकल्याणकारी बताया है। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें देश के युवाओं पर विशेष फोकस किया गया है साथ ही महिलाओं और किसानों और व्यापारियों के हित में किए गये प्रावधान से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी देश की अर्थव्यवस्था को सही दिशा में ले जाने के लिए संकल्पित है।
आम बजट जनता की आशाओं के अनुरूप पेश किया गया है। इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए रियायतों के साथ-साथ अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आप का पैसा आप के हाथ स्कीम को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। खाद्य सुरक्षा कानून को प्रभावी ढग से लागू किया जाएगा ताकि गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध हो सके इसके लिए बजट में 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। घरेलू व विदेशी निवेश को बढ़ाया जाएगा ताकि देश में तेजी से विकास हो, लोगों को रोजगार मिले और उनके जीवनस्तर में सुधार हो।
डा. बोरा ने किसानों और मजदूरों के साथ-साथ मध्यम वर्ग का हितैषी बजट बताते हुए कहा कि नए बजट में भण्डारण की सुविधा में बढ़ोतरी के लिए पंचायत स्तर पर गोदाम बनाने का प्रावधान स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि हथकरघा उद्योग के लिए कामगारों को 4 फीसदी की दर से कर्ज मुहैया कराना, संकट से गुजर रहे रेडीमेड गारमेंट उद्योग की शून्य उत्पाद शुल्क, सूती और मानव निर्मित कपड़ा क्षेत्र में यार्न, फैब्रिक और गारमेंट के स्तर पर उद्योग की कुछ मांगों को मानकर सरकार ने व्यापारियों का पूरा ख्याल रखा है। व्यापार जगत में चारों ओर बजट की प्रशंसा हो रही है।
उन्होंने कहा कि 21 राज्यों के 100 जिलों में 150 करोड़ रुपये से बुजुर्गो के लिए स्वास्थ्य सेवा शुरू की गई है। यूपीए सरकार द्वारा देश का हर बच्चा शिक्षित हो इसके लिए बजट को बढ़ाकर 65867 करोड़ रुपये करना भी सराहनीय है।
डा. बोरा ने कहा कि बजट में महिलाओं का विशेष ख्याल रखा गया है। महिलाओं के लिए 97,000 करोड़ का बजट तथा उनके लिए देश में पहला बैंक खोलने का भी ऐलान किया गया है। ये बैंक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा तथा महिलाओं को कारोबार के लिए कर्ज लेने में भी मदद मिलेगी। महिलाओं के खिलाफ हाल में बढ़ते अपराध की घटनाओं को देखते हुए 1000 करोड़ के ‘निर्भया फंड’ की स्थापना से महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें सशक्तीकरण प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम है। पहली बार घर खरीदने वालों को 25 लाख के होमलोन पर एक लाख की छूट भी सराहनीय है क्योंकि पहले यह रियायत 10 लाख तक के लोन पर मिलती थी।
उन्होंने कहा कि युवाओं के स्किल डिवेलपमेंट पर वित्त मंत्री ने 1000 करोड़ खर्च करने का ऐलान किया है जो सराहनीय है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही किसानों की स्थिति में सुधार के लिए इस बजट में कर्ज माफी बरकरार रखी गई अब प्राइवेट बैंक भी किसानों को कर्ज देंगे। इससे परेशान किसानों को राहत मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in