Categorized | लखनऊ.

क्षेत्रीय इकाईयों में तैनात वैज्ञानिकों का वार्षिक सम्मेलन

Posted on 01 March 2013 by admin

आज दिनांक 28.02.2013 विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उ0प्र0 की जनपदों में स्थापित क्षेत्रीय इकाईयों में तैनात वैज्ञानिकों का वार्षिक सम्मेलन पुलिस रेडियो मुख्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। इस वार्षिक सम्मेलन में श्री रिजवान अहमद, पुलिस महानिदेशक, टेलीकाॅम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए इसके अतिरिक्त श्री सूर्यकुमार शुक्ला, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवायें, श्री ए0एल0 बनर्जी, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, श्री अरूण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक श्री जावेद अख्तर, पुलिस महानिरीक्षक, तकनीकी सेवायें, श्री संदीप सांलुके, पुलिस महानिरीक्षक, श्री राजेश कुमार राय, डा0यू0एस0 सिन्हा, स्टेट मेडिकोलीगल/फोरेन्सिक मेडिसन एक्सपर्ट, मेडिकल कालेज, इलाहाबाद, डा0 वाई0के0 पाठक, स्टेट मेडिकोलीगल एक्सपर्ट, लखनऊ इस सम्मेलन में उपस्थित हुए इस सभा का संचालन डा0 श्याम बिहारी उपाध्याय, निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उ0प्र0, महानगर, लखनऊ ने किया। इस सम्मेलन में मुरादाबाद फील्ड यूनिट के वैज्ञानिक श्री अरूण कुमार ने एक केस का विस्तृत रूप से उल्लेख किया जिसमें उन्होंने बायो मैकेनिक्स तकनीकी से केस के निस्तारण में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये जिससे अपराधी पकड़ा जा सका इसी भाॅति कानुपर फील्ड यूनिट के वैज्ञानिक डा0 प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने एक महिला के मर्डर केस का निस्तारण वैज्ञानिक साक्ष्यों के जरिये किया। इस अवसर पर डा0 यू0एस0 सिन्हा का मेडिकोलीगल व पोस्टमार्टम पर विस्तृत व्याख्यान हुआ जिसके पश्चात् ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से वैज्ञानिक अधिकारियों के साथ अपने विचार व सुझाव दिये। इस अवसर पर पुलिस व वैज्ञानिकों को वीडियोग्राफी व घटनास्थल के निरीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उ0प्र0 द्वारा दी जाने वाले प्रशिक्षण का भी उल्लेख किया गया। मुरादाबाद में एक नवीन विधि विज्ञान प्रयोगशाला को शीघ्र खोले जाने की जानकारी दी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in