Categorized | लखनऊ.

निगम बस स्टेशनों से एक कि0मी0 की परिधि में अवैध वाहन संचालन को कड़ाई से रोका जाए -परिवहन मंत्री

Posted on 01 March 2013 by admin

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने परिवहन आयुक्त को यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं कि परिवहन निगम के बस स्टेशनों से एक कि0मी0 की परिधि में किसी भी तरह का अवैध वाहन संचालन निजी बस अड्डों से न होने पाये।
परिवहन मंत्री ने कहा है कि बस स्टेशनों से एक कि0मी0 की परिधि मंे यदि कोई निजी बस अड्डा संचालित हो रहा हो, तो उसे तत्काल वहां से हटाया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि इस संबंध में सभी सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये जाएं। उन्होंने कहा है कि इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in