Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय विकास दर में वृद्धि विज्ञान की तरक्की से संभवः दास जीवन के सभी क्षेत्रों में वैज्ञानिक सोच अपनाने का अनुरोध

Posted on 01 March 2013 by admin

लखनऊ,
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज नबी उल्लाह रोड स्थित विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद के सर सी0सी0वी0 रमन आडोटोरियम में आयोजित समारोह को सम्बोधित करने वाले सभी वैज्ञानिक वक्ताओं ने देश के आम आदमी से दाकि़यानूसी सोच त्यागने और जीवन के हर क्षेत्र का वैज्ञानिक अध्यन करने की अपील की।
देश-दुनिया और प्रदेश की तरक्की व राष्ट्रीय विकास दर में वृद्धि के लिए विज्ञान को टूल की तरह अपनाने पर बल देते हुए विभागीय प्रमुख सचिव डा0 हरशरण दास ने कहा कि देश को दूसरी हरित क्रान्ति के साथ-साथ डेरी विकास, खाद्य सुरक्षा, सीड मोडीफिकेशन और जिनेटिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शोध की जरूरत है। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद इन सभी क्षेत्रों में शोध करने वाले विद्यार्थियों को हर संभव सहायता दे रही है।
विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद के निदेशक डा0 एम0के0जे0 सिद्दीकी ने ‘साईंस बढ़ाओ-फ़ायदा उठाओ’ का नारा देते हुए शोध छात्रों से आगे आने और विज्ञान के मानचित्र पर प्रदेश का नाम उज्जवलित करने का अनुरोध किया। इसके अलावा डा0 पी0 नाथ, श्री आई0 डी0 राम सहित अनेक वैज्ञानिकों ने संगोष्ठी को सम्बोधित किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का आरम्भ हुआ और मेहमान वक्ताओं को गुलदस्ते भेंटकर स्वागत किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in