Categorized | लखनऊ.

बजट नेे आम जनता को बुरी तरह निराश किया है

Posted on 01 March 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि केन्द्रीय वित्तमंत्री द्वारा वर्ष 2013-14 के लिए प्रस्तुत बजट नेे आम जनता को बुरी तरह निराश किया है। आगामी लोकसभा चुनाव को नजर में रखते हुए यह सबको गुमराह करनेवाला बजट है। इसमें देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की उपेक्षा की गई है। बजट से मध्यवर्ग को कोई राहत मिलनेवाली नहीं है। गरीबों, किसानों और श्रमजीवी वर्ग के लिए इसमें का सुविधाएं नहीं है। अल्पसंख्यको को सम्मान के साथ जीने के लिए रोजी-रोटी के इंतजाम की ओर भी इसे बजट में कोई व्यवस्था नहीं है। मंहगाई रोकने के लिए किसी ठोस प्रयास का भी इसमें संकेत नहीं हैं। यह पूर्णतया किसान विरोधी बजट है।
संसद में आज प्रस्तुत बजट से सर्वाधिक खुशी अभिजात्य वर्ग को होगी जो देश की कुल आबादी का 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है। इसमें उद्योगपति, बड़े व्यापारी और ऊॅची तनख्वाह पाने वाले शामिल है। विदेशी और घरेलू दोनों मोर्चो पर आर्थिक स्थिति खराब होने से वर्ष 2012-13 में आर्थिक वृद्धि दर 5 प्रतिशत से बढ़ने के आसार नहीं है। सेवा क्षेत्र में गिरावट आई है। पूंजीनिवेश में सुस्ती रही है। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल और ईंधन गैस के दामों में बढ़ोत्तरी करने से खाने-पीने की चीजों तक के दाम आसमान छूने लगे है। आम आदमी की मंहगाई ने कमर तोड़ दी हैं। रेलमंत्री ने अपने बजट से उस पर और बोझ डालकर उसे मरणासन्न कर दिया है।
केन्द्र में 9 साल से सत्तारूढ़ कांग्रेस-गठबंधन की सरकार अब तक न तो गरीबी की सही परिभाषा दे पाई है और नहीं पिछड़ेपन का कोई पैमाना तय कर पाई है। रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में ठोस प्रयास नहीं दिखाई दिया हैं। अकुशल वित्तीय प्रबंधन की वजह से वित्तीय घाटा नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास सभी के दाम चढ़े हुए हैं। इनका लाभ अब सम्पन्न लोगों को ही मिल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in