Categorized | लखनऊ.

जनता को श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी समाजवादी पार्टी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर पूरा भरोसा हे

Posted on 01 March 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि भाटपाररानी विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव  के आज घोषित परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि जनता को श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी समाजवादी पार्टी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर पूरा भरोसा हे और इस सरकार की लोकप्रियता बराबर बढ़ रही है। मतगणना में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आशुतोष उर्फ बबलू की 34 हजार से ज्यादा वोटों से जीत इस बात पर भी मुहर लगाती है कि समाजवादी पार्टी सरकार के विकास एजेण्डा से जनता संतुष्ट है और बसपा के कुशासन तथा तानाशाही को अभी तक भूली नहीं है। इसीलिए उसने बसपा प्रत्याशी बिन्दा कुशवाहा को तीसरे नम्बर पर ढकेल दिया है। भाजपा की भी बुरी गत बनी है। कांग्रेसी प्रत्याशी को जिस तरह उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने नकारा है उससे यह स्पश्ट संकेत मिलता है कि केन्द्र सरकार की नीतियों से जनता में घोर असंतोष है।
भाटपारानी विधान सभा क्षेत्र में उपचुनाव राज्य सरकार में मंत्री श्री कामेश्वर उपाध्याय के निधन के कारण हुआ है। समाजवादी पार्टी को इस उपचुनाव में फिर नया जनादेश प्राप्त हुआ है और मतदाताओं ने राज्य सरकार की कथनी-करनी में एकता के चलते चुनावी वायदों की पूर्ति की ईमानदार कोशिशों की सराहना की है। बसपा और भाजपा नेता उपचुनाव में जनता को गुमराह करने में लगे रहे थे लेकिन मतदाताओं ने जातिवादी और सांप्रदायिक ताकतों को नकारकर श्री मुलायम सिंह यादव की समाजवादी सोच की पार्टी को तरजीह दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in